
अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के फाइव हटिया के पास मुख्य सड़क पर एक ट्रक और टेंपो के बीच टक्कर हो गई. जिसमे टेंपो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य है. तीनो घायलों को बेहतर इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती करवाया गया है. पुलिस दोनो वाहनों को जब्त कर लिया है तथा ट्रक चालक को हिरासत में लिया है. मालूम हो कि घायल सेक्टर 6सी का रहने वाले है. जो क्वाटर नंबर 2208 अपने आवास स्थान से पूरा परिवार के साथ बिहार जाने के लिए अपने ही छोटे भाई विनोद कुमार के ऑटो पकड़ कर सब परिवार पत्थर कट्टा चौक से नया मोड़ की ओर जा रहे थे. उसी क्रम में पत्थर कट्टा चौक पर पीछे से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दिया. घटना मे अनिकेत (10) गंभीर रूप से घायल हो गया है और साथ ही उसके पिता को भी सर पर गंभीर चोट लगी है. मां भी जख्मी हुई है. वहां के लोगों की मदद से सभी परिवार को बोकारो जनरल अस्पताल बेहतर चिकित्सा के लिए पहुंचाया गया.




