अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो जिले के सीसीएल के कथारा एरिया में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने 21 सूत्री मांग को लेकर जारंगडीह कोलियरी में जोरदार प्रदर्शन किया. इसमें मुख्य रूप से खुली खदान में मशीन की व्यवस्था, समय पर पदोन्नति, समय पर वेतन भुगतान जैसी मांगें मुख्य रूप से शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
मजदूर संघ कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. संगठन के नेताओं का आरोप है कि सीसीएल प्रबंधन सीसीएल के कर्मचारी एवं मजदूरों का शोषण कर रहा है, सभी मशीनें खराब हो गई हैं, बावजूद मजदूरों ने समय से पहले कोयला उत्पादन का टारगेट पूरा कर लिया.प्रबंधन की नीयत आउटसोर्सिंग को बढ़ावा देना है जिससे सरकारी खदान को प्राइवेटाइजेशन की ओर ले जाया जा सके. मजदूर नेता ने कहा कि 15 दिनों के अंदर प्रबंधन इन मांगों को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेवारी सीसीएल प्रबंधन की होगी.











