अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के अंदर आये दिन दुर्घटना होना आम बात हो गई है, जहकि बीएसएल प्रबंधन मानो हाथ पे हाथ रखकर बैठा है. बीएसएल के अधिकारी इसे कब गंभीरता से लेंगे, यह किसी को नहीं मालूम. लगता है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं, तभी जा कर बीएसएल के वर्कर हों या ठेका मजदूर, उस पर ध्यान देंगे. (नीचे भी पढ़ें)
आज भी इसी तरह की घटना कोक ओवन में हुई है, जहां काम कर रहे मजदूर ऊपर प्लेटफॉर्म पर चढ़ कर काम करने के लिए सेफ्टी बेल्ट लगा ही रहे थे कि अचानक प्लेटफॉर्म धंस गया.इस हादसे में 2 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें प्लांट के अंदर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीजीएच रेफर कर दिया गया. इसमें से एक मजदूर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. जिसे सीसीयू में रख उपचार किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं दूसरे मजदूर को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. आरटीसी में कार्यरत जख्मी मजदूर त्रिपुरारी प्रसाद मंडल अरालडीह का रहने वाला है. वहीं इसके साथ काम करने वाला अमरेंद्र हेंब्रम मोहनडीह का रहने वाला बताया जा रहा है.



