रांची / जमशेदपुर : झारखंड में बुधवार से मौसम का मिजाज बदने वाला है. इस दौरान हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने हल्की बारिश और आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना 23 फरवरी तक जारी की है. इसे लेकर राज्य में 19 से 23 फरवरी तक येलो और ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वानुमान अनुसार 19 फरवरी को राज्य में बादल छाये रहेंगे. 19 – 20 फरवरी के बीच पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला – खरसावां में 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेगी और बूंदाबांदी होगी. इसके साथ ही चार अन्य जिलों के खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो में 30-40 किमी रफ्तार से हवाएं चलेगी. 20-21 फरवरी को राज्य के बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही इन जिलों में 40-50 की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी. वहीं कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा में येलो अलर्ट जारी है. (नीचे भी पढें)
22-23 फरवरी के बीच गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इसे लेकर अलर्ट रहने की सलाह दी गयी है. (नीचे भी पढें)
झारखंड में 20 और 21 फरवरी को ओला गिरने की संभावना – हल्की बारिश के साथ राज्य में ओला गिरने की भी संभावना है. इस दौरान 20 और 21 फरवरी को राज्य के बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में ओले गिरने की संभावना है.



