अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर सीटू शॉपिंग सेंटर के पास झोपड़ी नुमा घर में अचानक आग लगने से घर में खड़ा बाइक, टीवी, फ्रिज, इनवर्टर सहित पूरा घर का सामान जलकर खाक हो गया. गनीमत यह रही कि घरवाले आग लगने के बाद घर से बाहर निकल गए. घर की महिला इस अगलगी की घटना में जख्मी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
घरवालों के मुताबिक नवरात्र की पूजा करने के बाद दीया को बाहर ले जाकर रखने का काम किया गया था. इसी दौरान आग लगी है. आग लगने की सूचना पर दो अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. (नीचे भी पढ़ें)
आग लगने के बाद आग ने बाइक को अपनी चपेट में लिया और बाइक के धू-घूकर कर जलने से हुए धमाके के बाद आग ने जोर पकड़ लिया. घर में रहने वाली महिलाओं ने भी आग लगने की वजह पूजा के बाद दिया जलाकर बाहर रखना बताया है.












