जमशेदपुर: साकची से डीसी ऑफिस में डीसी विजया जाधव की अध्यक्षता में सोमवार को जिला भू अर्जन विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में भू अर्जन विभाग के अधिकारी को लंबित मुआवजा भुगतान जल्द करने का निर्देश दिया गया. पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक बनने वाले डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर में कुछ अतिक्रमण हटाए जाने हैं. डीसी ने एसडीओ धालभूम और सीओ मानगो को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.(नीचे भी पढ़े)
जिला भू अर्जन कार्यालय द्वारा एनएचएआई से प्राप्त मुआवजा भुगतान की कुछ राशि लाभुकों में अब तक वितरित नहीं की गई है. डीसी ने निर्देश दिया कि भूमि पोर्टल पर डाटा अपडेट होते ही मुआवजा भुगतान शुरू कर दिया जाए. बैठक में अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, डीआरडीए के निदेशक सौरभ सिन्हा, जिला भू अर्जन अधिकारी रविंद्र गागराई, जिला परिवहन अधिकारी दिनेश रंजन आदि मौजूद थे.





