अनिल कुमार / बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना अंतर्गत 12बी और12एफ के मोहल्लेवासी उसी मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार के लोगों से परेशान है. इस संदर्भ में उस मोहल्ले के लोग बोकारो के सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार से मिलने पहुंचे. मोहल्लावासियों ने बताया कि उस मोहल्ले के रहने वाले गुड्डन झा और उनके परिवार के द्वारा बीते 3 माह से वहां पर रहने वाले महिलाओं और बच्चों को भद्दी-भद्दी गालियां और मोहल्ले में आते-जाते लोगों के ऊपर पत्थर फेंकना के साथ-साथ ही स्कूल बस पर भी पत्थर चलाना आदि घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं. इन सभी घटनाओं से तंग आकर मंगलवार को मोहल्ले की सभी महिलाएं बोकारो के सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार के पास पहुंची और सिटी डीएसपी से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई. (नीचे भी पढ़ें)
इतना ही नहीं महिलाएं जिले के एसपी और जिले के एसडीओ को भी इस बाबत एक ज्ञापन सौंपा और अपने सुरक्षा की मांग की. उस मोहल्ले की एक महिला ने कहा कि गुड्डन झा नाम का आदमी और उसके साथ पूरा परिवार हम सभी मोहल्ला वासियों को काफी परेशान करता है आते जाते लोगों के ऊपर भद्दी भद्दी गालियां देता है और बच्चों के ऊपर और महिलाओं के ऊपर पत्थरबाजी करता है. इस पूरे कार्य में उसके परिवार वाले भी कुछ नहीं बोलते और उनका साथ देते हैं. इस पूरे मामले पर सेक्टर 12 थाना प्रभारी दूलर चौड़े ने कहा कि गुड्डन झां की शिकायत बराबर थाने में आ रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीओ साहब के निर्देश पर उनका इलाज पहले सदर अस्पताल में कराया गया उसके बाद उन्हें चिकित्सकों के द्वारा रांची रिनपास भेजने की सलाह दी गई. फिलहाल अभी उन्हें रांची रिनपास में भर्ती करा दिया गया है. अभी उनके बहन और उनके परिवार वालों के द्वारा भी मोहल्ले वासियों को परेशान करने की शिकायत आ रही है. इस पर हम अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई करने का काम करेंगे. वही उस मोहल्ले के रहने वाले एक पुरुष ने कहा कि पिछले 3 महीने से गुड्डन झा मोहल्ले वासियों को परेशान कर रहा है और अपने आप को पागल बताता है लेकिन वह पागल नहीं है उसका मन बढ़ा हुआ है. इसका एक भाई और एक बहन है वह भी गुड्डन झा का साथ देते हैं और हम सभी मोहल्ले वासी तंग आकर आ चुके है.



