• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 13, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-budget-झारखंड का 91,270 करोड़ का बजट पेश, जमशेदपुर में लगेगा डेयरी प्लांट, जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में विशेष चिकित्सकों की सेवा शुरू होगी, हर जिले में चालू होगा किसान सर्विस सेंटर, जमशेदपुर में मानसिक रोगियों के लिए खुलेगा सेंटर, 1200 करोड़ का माफ होगा किसानों का लोन, बजट के दौरान केसरिया टी शर्ट पहनकर भाजपा विधायकों का हंगामा, जानें झारखंड के बजट में क्या-क्या किया गया है प्रावधान

jharkhand-budget-झारखंड का 91,270 करोड़ का बजट पेश, जमशेदपुर में लगेगा डेयरी प्लांट, जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में विशेष चिकित्सकों की सेवा शुरू होगी, हर जिले में चालू होगा किसान सर्विस सेंटर, जमशेदपुर में मानसिक रोगियों के लिए खुलेगा सेंटर, 1200 करोड़ का माफ होगा किसानों का लोन, बजट के दौरान केसरिया टी शर्ट पहनकर भाजपा विधायकों का हंगामा, जानें झारखंड के बजट में क्या-क्या किया गया है प्रावधान
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड में चौथे दिन वित्त मंत्री रामेंश्वर उरांव ने बजट पेश किया. बजट सत्र 12 बजकर 3 मिनट पर प्रारंभ हुआ और 1 बजकर 18 मिनट पर समाप्त. कुल 91,270 करोड़ का बजट पेश किया. इस दौरान कई योजनाओं के बार वित्त मंत्री ने जानकारी दी. 91,277 करोड़ के बजट में राजस्व व्यय कर के लिए 75,755.01 करोड़ और पूंजीगत व्यय के लिए 15,521.99 करोड़ का प्रस्ताव है. बजट में सामान्य क्षेत्र के लिए 26,734.05 करोड़, सामाजिक क्षेत्र के लिए 33,625.72 करोड़ और आर्थिक प्रक्षेत्र के लिए 30,917.23 करोड़ का उपबंध किया गया है. झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के लिए 1200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. पिछले साल से इस बार का बजट 4900 करोड़ रुपये ज्‍यादा है. सिंचाई के लिए 45.83 करोड़ का प्रावधान किया गया है. कृषि क्षेत्र को बढ़ावा के लिए 18653 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है. रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. ग्रामीण जीवन में समृद्धि लाना प्राथमिकता होगा.
इसमें बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 26 हजार एकड़ में फलदार पौधे लगाए जाएंगे. वहीं राज्य में माइनिंग कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. लघु ग्रामीण योजना के तहत घर- घर जल पहुंचाने की योजना है. वहीं आदिवासी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की शुरूआत की गई है. 2021-2022 में 69 एकलव्य विद्यालय बनाए जाएंगे. नीलांबर- पीतांबर योजना के तहत एक लाख हेक्टेयर भूमि के उपचार का लक्ष्य रखा गया है.

हेल्पलाइन स्थापित की जाएगी.जिससे आम लोगों को लाभ मिलेगा. राज्य में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास योजना के तहत 32,244 आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है. एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेष चिकित्सकों की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही साथ झारखंड मिल्क फेडरेशन की मदद से जमशेदपुर डेयरी प्लांट लगाया जाएगा. जिससे किसानो को लाभ होगा. इसी के तहत जिले में किसान सर्विस सेंटर खोले जाएंगे. बुजुर्गो के लिए यूनीवर्सल पेंशन स्कीम शुरू की जाएंगी, जिसमें वृद्ध, विधवा और दिव्यांगो को लाभ मिलेगा. गिरिडीह, धनबाद व देवघर में रिंग रोड बनेंगे. 24 नगर निकायों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की योजना है. वित मंत्री ने बजट पेश करते हुए बताया कि चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में 6.9 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान हैं अगले वित्तीय वर्ष में अर्थव्यवस्था की गाड़ी पटरी पर आने का अनुमान उन्होंने लगाया है. 9.5 प्रतिशत की विकास दर अनुमानित हैं. वित्तीय वर्ष 2021- 22 में राजकोषीय घाटा 10210.87 करोड रुपए होने का अनुमान है जो अगले वित्तीय वर्ष की अनुमानित जीएसडीपी का 2.83 प्रतिशत होगा. सरकार समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत झारखंड के हर जिले से ग्राम का चयन करते हुए बिरसा ग्राम योजना शुरू करेगी.

विरोध कर रहे भाजपा विधायक केसरिया टी शर्ट में विधानसभा पहुंचे थे, जिनसे मिलने खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंच गये.

इसके लिए 61 करोड़ की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा गो मुक्ति धाम की स्थापना होगी. दुमका के मसलिया में मेगालिफ्ट सिंचाई योजना के साथ ही मुख्यमंत्री दालभात केंद्रों से अतिरिक्त गुरुजी किचन योजना शुरू होगी. इसके तहत पांच रुपये में भोजन मिलेगा. इस दौरान कोरोना योद्धाओं की सराहना की. वित्तीय प्रबंधन को बनाये रखने के लिए एफआरबीएम एक्ट के दायरे में रहते हुए लोग लोन ले सकते है, यह भी तय किया गया है. कृषि ऋण माफी योजना के तहत 1200 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है. वैसे यह भी बताया गया है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में राजकोषीय घाटा 10210 करोड़ रुपये हो सकता है, जो कि आगामी वित्तीय वर्ष के अनुमानित जीएसडीपी का 2.83 फीसदी है. राज्य में 117 नये एंबुलेंस का संचालन किया जायेगा. पहले से 337 एंबुलेंस संचालित हो रहा है. राज्य में बुजुर्गों के लिए चिकित्सका के लिए हेल्पलाइन केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया गया है. जघन्य अपंराध के आरोपी बच्चों को सामान्य अपराध के आरोपी बच्चों से अलग रखने के लिए प्लेस ऑफ सेफ्टी भवनों का निर्माण किया जायेगा. मानसिक रोगी, जो ठीक हो चुके है, उनके पुर्नवास के लिए जमशेदपुर, रांची, धनबाद जिले में 30-30 लोगों की क्षमता वाले कुल 3 हाफ वे होम संचालित किया जायेगा, जहां मानसिक रोगियों को ठीक किया जायेगा. पूरे राज्य में कुल 1828 पंचायत को जीरो ड्राप आउट घोषित किया जा चुका है. इसके तहत आगामी साल में 1000 और पंचायतों को जीरो ड्राप आउट पंचायत घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है. शिक्षा को लेकर राज्य में 500 प्रारंभिक स्कूलों को एग्जांप्लर स्कूल यानी प्रेरक गुणवत्ता शिक्षा केंद्र के रुप में विकसित करने का लक्ष्य है. साक्षरता के लिए पढ़ना लिखना अभियान शुरू किया जायेगा. इसके तहत 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. सारक्षरता का दर 2011 में 66.41 फीसदी थी, जो बढ़कर 81 फीसदी हो गयी है. इसको शत-प्रतिशत करने की योजना है. झारखंड में ट्राइबल यूनिवर्सिटी और झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी की स्थापना की जायेगी. सारे महिला कॉलेजों में 300 बेड का छात्रावास भी बनाया जायेगा. बंधुआ मजदूरों का पुनर्वास के लिए हर जिले में 10 करोड़ का कारपस फंड गठित किया जायेगा. राज्य में 3000 मीट्रिक टन तसर रेशम का उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. गिरीडीह, धनबाद और देवघर में माइनिंग कोरिडोर बनाया जायेगा, जिसके तहत 150 करोड़ का प्रावधान तय किया जायेगा.
झारखंड बजट की खास बातें :

  • राज्य में पर्यटन की असीम संभावना
  • राज्य में नयी पर्यटन नीति प्रस्तावित
  • लुगुबुरू और रजरप्पा वृहद पर्यटन क्षेत्र बनेंगे
  • पर्यटक सुविधा केंद्र का प्रस्ताव
    झारखंड बजट की खास बातें :
  • वित्तीय वर्ष 2020- 21 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2000 किलोमीटर सड़क का हुआ निर्माण
  • राज्य को 23,264 करोड़ राजस्व के तौर पर मिलने का अनुमान
  • वित्तीय वर्ष 2021-22 में 69 एकलव्य स्कूल की स्थापना
  • पथ निर्माण विभाग के लिए 3480 करोड़ का प्रावधान
    झारखंड बजट की खास बातें :
  • बिरसा ग्राम विकास योजना के लिए 61 करोड़ का प्रावधान
  • किसान समृद्धि योजना के लिए 45 करोड़ का प्रावधान
  • कृषि पशुपालन के लिए 18,653 करोड़ की राशि
  • वित्तीय वर्ष 2021-22 में 3000 नये बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास निर्माण का लक्ष्य किया निर्धारित
    झारखंड बजट की खास बातें :
  • राजकोषीय घाटा 10,210 करोड़ होने का अनुमान
  • मनरेगा योजना में मजदूरों का बढ़ाया गया मानदेय
  • पंचायत समितियों के लिए 304 करोड़ का प्रावधान
    झारखंड बजट की खास बातें :
  • किसान सर्विस सेंटर की स्थापना की घोषण की
  • मत्स्य उत्पादन में बढ़ावा देने की योजना
  • मछुआरों को अनुदान में मिलेगा नाव
  • गौ मुक्तिधाम योजना की होगी शुरुआत
  • राजस्व बढ़ाने पर सरकार दे रही है जोर
    बिरसा ग्राम योजना के लिए 61 करोड़ की राशि
  • कृषि पशुपालन के लिए 18,653 करोड़ की राशि
    किसानों की कर्ज माफी के लिए 1200 करोड़ रुपये का प्रावधान
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur farewell : डीबीएमएस परिवार ने के उमा को दी भावुक विदाई, दशकों की सेवा के बाद मुंबई होंगी स्थानांतरित
खबर

Jamshedpur farewell : डीबीएमएस परिवार ने के उमा को दी भावुक विदाई, दशकों की सेवा के बाद मुंबई होंगी स्थानांतरित

October 13, 2026
Jamshedpur help cross society delegation met dc : उपायुक्त राजीव रंजन से मिले हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी, कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया निमंत्रण
खबर

Jamshedpur help cross society delegation met dc : उपायुक्त राजीव रंजन से मिले हेल्प क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी, कृत्रिम हाथ वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया निमंत्रण

October 13, 2026
West singhbhum accident : चक्रधरपुर में बालू लदा हाइवा पलटा, यातायात बाधित
खबर

West singhbhum accident : चक्रधरपुर में बालू लदा हाइवा पलटा, यातायात बाधित

October 13, 2026
Next Post

central-minister-arjun-munda-in-mission-bengal-केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा के ''मिशन बंगाल'' में ताकत झोंकी, जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोले-जीतेगी भाजपा, 200 प्लस सीट के साथ बंगाल में होगी बदलाव की क्रांति-video-देखिये-video-क्या कह रहे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

Jamshedpur : सोनारी समेत जमशेदपुर में विधि-व्यवस्था को लेकर भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा ने दिया धरना, क्षेत्र में शांति व्यवस्था की मांग

jamshedpur-city-ready-for-swachta-survey-देश के स्वच्छता सर्वे के लिए तैयार हो रहा जमशेदपुर, मानगो में हटाया गया अतिक्रमण, 8 दुकानदारों पर लगा हर्जाना, जुगसलाई में जनता के साथ मिलकर चलाया गया सफाई अभियान

jamshedpur-city-ready-for-swachta-survey-देश के स्वच्छता सर्वे के लिए तैयार हो रहा जमशेदपुर, मानगो में हटाया गया अतिक्रमण, 8 दुकानदारों पर लगा हर्जाना, जुगसलाई में जनता के साथ मिलकर चलाया गया सफाई अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Tuesday 13th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 13 अक्टूबर 2026

Jamshedpur crime : टेल्को में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, जनता औऱ पुलिस के समन्वय से माहौल शांत, देखिये – video

Jamshedpur rural theft : बहरागोड़ा के पाटपुर में बंद घर से लाखों के जेवरात व नगद चोरी, संबंधी के इलाज के क्रम में कोलकाता गया था पूरा परिवार, लौटने पर घर का ताला टूटा मिला, जेवरात व नगद गायब मिले

Singhbhum chamber on chandil robbery : चांडिल के व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर डकैती से सिंहभूम चैंबर चिंतित, अपराधियों को शीघ्र पकड़ने व लूटे गए माल की बरामदगी की मांग

jamshedpur sahara city gang rape decision : मानगो सहारा सिटी गैंगरेप से बरी हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, पूर्व डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत अन्य आरोपी, दो लोग अब भी फरार, तीन को पहले हो चुकी है सजा, जानें क्या हुआ फैसला

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur crime : टेल्को में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, जनता औऱ पुलिस के समन्वय से माहौल शांत, देखिये – video

Jamshedpur rural theft : बहरागोड़ा के पाटपुर में बंद घर से लाखों के जेवरात व नगद चोरी, संबंधी के इलाज के क्रम में कोलकाता गया था पूरा परिवार, लौटने पर घर का ताला टूटा मिला, जेवरात व नगद गायब मिले

Singhbhum chamber on chandil robbery : चांडिल के व्यवसायी सुरेश चौधरी के घर डकैती से सिंहभूम चैंबर चिंतित, अपराधियों को शीघ्र पकड़ने व लूटे गए माल की बरामदगी की मांग

jamshedpur sahara city gang rape decision : मानगो सहारा सिटी गैंगरेप से बरी हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, पूर्व डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत अन्य आरोपी, दो लोग अब भी फरार, तीन को पहले हो चुकी है सजा, जानें क्या हुआ फैसला

jharkhand bjp new joining : झारखंड के विभिन्न दलों के दिग्गजों ने थामा भाजपा का दामन, ईचागढ़ से खगेन महतो, जमशेदपुर से बिमल बैठा, बोकारो से परिन्दा सिंह, बरकट्ठा से कुमकुम देवी ने मुख्य रूप से ली सदस्यता,

jamshedpur mla saryu roy attack : मानगो नगर निगम में कचरा फेंकने पर विधायक सरयू राय की तल्खी बरकरार, जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने कहा – मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News