रांची : झारखंड सरकार के 1932 के खतियान की सिफारिश के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 9 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुला दी है. झारखंड मंत्रालय की यह बैठक रांची में ही प्रस्तावित है. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. 1932 के खतियान को लेकर कैबिनेट की बैठक में किसी तरह का कोई फैसला लिया जा सकता है. इसको लेकर तैयारी की गयी है. इसके अलावा स्थानीय कंपनियों में स्थानीय लोगों को आरक्षण देने के मसले पर भी फैसला लिया जायेगा. इसके अलावा कई सारे पुराने पेंडिंग काम को पूरा किया जायेगा. चूंकि, 2024 में चुनाव होना है, इस कारण राज्य सरकार 2023 में विकास की सारी योजनाओं को धरातल पर उतार लेना चाहती है. इसको लेकर भी कई सारे फैसले लिये जा सकते है.











