बोकारो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार अपराह्न बोकारो पहुंचे. उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन समेत अन्य थे. विशेष विमान से बोकारो एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री एवं विधायक को गुलदस्ता देकर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआइजी) कोयला प्रक्षेत्र सुरेंद्र झा, उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वर्गियारी आदि ने स्वागत किया.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर उपस्थित विधायक चंदनकियारी उमाकांत रजक ने भी मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन पूर्व झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के सुपुत्र राजवर्धन एवं यशवर्धन के उपनयन संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होने उनके बोकारो के को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने राजवर्धन एवं यशवर्धन को आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजेश ठाकुर के बड़े भाई राजीव कुमार के सुपुत्र ऋषब को भी उनके उपनयन संस्कार की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर राजेश ठाकुर एवं उनके अन्य परिजन उपस्थित रहे.



