घाटशिला : घाटशिला के विभिन्न चौक-चौराहों और शिक्षण संस्थानों में विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव से विधि-विधान से की जा रही है. इसी क्रम में घाटशिला के फैक्ट कम्प्यूटर संस्थान में भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष सह संस्थान के संचालक मंटू प्रजापति के नेतृत्व में माँ सरस्वती की पूजा अर्चना धूमधाम से संपन्न हुई. पूजा के दौरान पुजारी सुशांत पांडे ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा विधि पूरी की और माँ को पुष्पांजलि अर्पित की. इसके पश्चात क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का भोग वितरित किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया. इस अवसर पर फैक्ट के संचालक मंटू प्रजापति ने कहा कि माँ सरस्वती की पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का एक अद्वितीय अवसर है. आज हम सभी मिलकर इस पावन अवसर पर माँ की आशीर्वाद प्राप्त कर एकता, समृद्धि और ज्ञान की ओर कदम बढ़ा रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)

यह पूजा हमें यह सिखाती है कि शिक्षा और संस्कारों से ही हम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. इस आयोजन के जरिए हम न केवल अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहे हैं, बल्कि एक दूसरे के साथ मिलकर समाज में शिक्षा और भाईचारे का माहौल भी बना रहे हैं. मौके पर लखन मार्डी, सूरज प्रजापति, राजकुमार सिंह, डॉ आर के चौधरी, इंदल पासवान, पंकज सिन्हा, हाराधन सिंह, देवयानी मुर्मू, सत्य तिवारी, राहुल पांडे, रोहित सिंह परमार, चंचल दास, कौशिक कुमार, सिद्धार्थ राज दीपक दंडपात, सूजन मन्ना सुबोध कुमार, गीता मुर्मू, दिनेश साव, सत्यनारायण पुष्टि, अमरदीप शर्मा, सरोज दत्ता, सागर राय, अमरनाथ सिंह, नवनीत सिंह, सिमोन मुर्मू, तापस बेरा, अनिमा कुमारी, मिली कुमारी, प्रीति सिंह, सीमा माझी, राजकुमार वर्मा, अमन सिंह, राहुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.



