रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे. मुख्यमंत्री ने वहां इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित चिकित्सकों से विमल लकड़ा के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. दूसरी और मुख्यमंत्री ने कड़िया मुंडा से भी मुलाकात की. कड़िया मुंडा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं. वे भाजपा के सबसे पुराने सांसद रहे है. उनके ही सीट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को चुनाव लड़ाया गया था.











