
झारखंड: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अमृत वाहिनी वेबसाइट और चैटबोट का आज यानी शक्रवार को उद्धाटन किया है. इन ऐपों के माध्यम से लोगों को तुरंत ही आक्सीजन और बेड की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त होगी. amritvahini.in पर सभी निजी और सरकारी अस्पताल में बेड, आक्सीजन, आइसोलेशन किट की उपलब्धता की जानकारी के साथ आनलाइन बेड बुकिंग भी कर सकेंगे. इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चिकित्सीय सलाह और 8595524447 चैट बोट जारी किया गया. चैट बोट के माध्यम से दवाईयां, खाना आदि की जानकारी प्राप्त किया जा सकेगा.इस मामले में सीएम ने कहां राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने के लिए इन विक्लपों को अपनाया जा रहा है.












