
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार का भय दिखाकर बस्ती वासियों में दहशत पैदा करने को लेकर पहुंचे युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस की दबिश देख अपराध कर्मी भागने सफल रहे और आनन-फानन में पिस्तौल और अपनी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ कर भाग निकले. वैसे पुलिस ने अपराधियों की पहचान करते हुए तीन युवकों पर एफ आई आर दर्ज कर लिया है. इनमें से दो अपराधकर्मी अमन और अमन कुमार सिंह जमशेदपुर का रहने वाला बताया जाता है, जबकि एक अपराधी गुरबा आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है. सभी अपराधी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रोड नंबर 13 राम मड़ैया बस्ती में दहशत फैलाने पहुंचे थे. जिसकी भनक लगते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपना जाल बिछाया लेकिन अपराधी पुलिस से ज्यादा चालाक निकले और हथियार और बाइक छोड़ भाग निकले. उधर पुलिस तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी कर रही है. वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने दो फरार वारंटियों को भी हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. दोनों वारंटियों का नाम अफसर अली और शाहबुद्दीन बताया जाता है. दोनो की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी.



