
Jamshedpur : डायबिटीज को लेकर लोगों में जागरूकता लाने और इससे बचने के उपायों को लेकर 1 से 14 नवंबर तक लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से जमशेदपुर में कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. साथ ही कैम्प का भी आयोजन किया जा रहा है. जहां लोगों को मधुमेह की जानकारी और इससे बचने के उपायों की जानकारी दी जा रही है. इधर आज भी जमशेदपुर के जुबिली पार्क से रन-ए-थॉन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. वहीं लायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से 14 नवंबर तक डायबिटीज जागरूकता को लेकर अन्य इलाकों में भी कार्यक्रम किए जाने की जानकारी दी गयी है.



