देवघर : आज स्थानीय मारवाड़ी सदन के सभागार में शाम 4 बजे देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आयोजित आमसभा में मारवाड़ी समाज की विभिन्न संस्थाओं ने हिस्सा लिया. सभा में आगामी 30 मार्च को राजस्थान दिवस समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. समारोह के आयोजन के लिए प्रमोद छावछरिया एवं प्रमोद बाजला को संयोजक नियुक्त किया गया, जो एक कमेटी गठित कर समारोह का सफलता पूर्वक आयोजन कराएंगे. (नीचे भी पढ़ें)
आम सभा में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष ताराचंद जैन, देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक डालमिया, महामंत्री राजकुमार शर्मा, देवघर शाखा के अध्यक्ष ज्ञानेश तुलस्यान, मंत्री अशोक दायमा, अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष अशोक सर्राफ, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष बिनोद नेवार, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष सरला अग्रवाल, मंत्री ललिता छावछरिया, मारवाड़ी महिला समिति सृजन शाखा की अध्यक्ष राशि बाजला, सचिव सोनिका छावछरिया के अलावा विमल खेतान, मनोज नेवार, अनूप झुनझुनवाला, पवन कुमार टमकोरिया, संतोष गुटगुटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
आमसभा में आगामी 30 मार्च को स्थानीय ओएसिस गार्डन, कास्टर टाउन में मारवाड़ी समाज की ओर से विराट राजस्थान दिवस समारोह के आयोजन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. समारोह के अन्तर्गत राजस्थानी नृत्य, लघु नाटिका, गीत गायन, क्विज, भाषण प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया जाएगा, साथ ही विविध स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था भी की जाएगी.



