रांची: मनी लॉन्ड्रिंग मामले की आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) कोर्ट ने आरोप गठित कर दिया है. ईडी कोर्ट ने प्रीवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 3 व 4 के तहत पूजा सिंघल के खिलाफ आरोप गठित किया है. अब पूजा सिंघल के खिलाफ ट्रायल शुरु किया जा सकता है. प्रीवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग की धारा 3 व 4 के तहत पूजा को अब ट्रायल फेस करना होगा. (नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि इस मामले में ईडी कोर्ट में दोनों ओर से काफी बहस होने के बाद आरोप का गठन किया गया. इससे पूर्व भी प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) कोर्ट ने उनकी डिस्चार्ज पीटिशन का खारिज कर दिया था. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूजा सिंघल को अस्थायी बेल दी है. उन्हें कुछ शर्तों से साथ दो महीने का बेल दिया है.













