रांची : झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता बीरेंद्र राम के घर से करीब सौ करोड़ रुपये के निवेश का पता चल गया है. बिरेंद्र राम के घर और अन्य करीब एक दर्जन ठिकानों पर चल रही छापामारी का दायरा बढ़कर 24 स्थान हो गया है. रांची, जमशेदपुर, दिल्ली, सिवान, सिरसा समेत करीब 24 ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही है. बताया जाता है कि करीब चार करोड़ रुपये के गहने ही बरामद कर लिये गये है. इसके अलावा बड़े पैमाने पर बीरेंद्र राम के खिलाफ भ्रष्टाचार की कहानी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की छापामारी में सामने आयी है. बीरेंद्र राम को हिरासत में लेकर इडी पूछताछ कर रही है जबकि जब इडी ने छापामारी की, उस वक्त उनके साथ आलोक रंजन थे, जिनको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गयी है. बताया जाता है कि आलोक रंजन जमशेदपुर के कनीय अभियंता के करीबी है. उसके पास से पहले भी 2.67 करोड़ रुपये मिले थे. अल चत तकील 100 करोड़ रुपये के निवेश का पता चला है, जिसने अपने सर्विस के दौरान अर्जित की है. (नीचे भी पढ़ें)

बीरेंद्र राम का राजनीतिक रसूख काफी ज्यादा, कई बड़े राजनीतिज्ञों की भी खुलेगी पोल, खुद बीवी को लड़ाना चाहता था चुनाव
बीरेंद्र राम का बड़ा राजनीतिक रसूख है. उनके यहां चल रही छापामारी से राजनीतिक हल्कों में भी हड़कंप मचा हुआ है. उसके पास से पहले एसीबी तीन करोड़ रुपये नगद पकड़ चुकी है. राजनीतिक रसूख का अंदाजा इस बात से लगाया जासकता है कि बीरेंद्र राम अपनी पत्नी को ही चुनाव लड़ाना चाहता था. जुगसलाई विधानसभा सीट से बीरेंद्र राम अपनी पत्नी राजकुमारी को चुनाव लड़ाना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने भाजपा के एक बड़े नेता को पेशगी के तौर पर तीन करोड़ रुपये पहुंचाने की तैयारी की थी कि एसीबी ने छापामारी कर नोट को पकड़ लिया था.











