जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की पत्नी रेणुका चौधरी के निधन से शोक की लहर है. सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके आदित्यपुर स्थित आवास पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया. इस दौरान संजीव चौधरी टुन्नु से श्री दास ने सारी जानकारी ली. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर और भाजपा नेता कमलेश सिंह और अन्य भी थे. उन्होंने पूरे परिवार का हाल चाल जाना. करीब आधा घंटा तक रुकने के बाद वे वापस लौट गये. गौरतलब है कि रेणुका चौधरी का शनिवार की शाम को निधन हो गया था. रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया. इसके बाद से लोग उनके आवास पर जाकर शोक जता रहे है.







