गिरिडीह : गिरिडीह की संस्था कला संगम के बैनर तले आयोजित 22वें अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम के दूसरे दिन झारखंड एवं अन्य प्रदेशों से आये रंग कर्मियों ने गिरिडीह शहर में रंग यात्रा निकाली जो सवेरा चित्र मंदिर हॉल से निकलकर मकतपुर रोड, कालीबाड़ी, टावर चौक, बक्सीडीह रोड होते हुए वापस लौटी. (नीचे भी पढ़ें)

रंग यात्रा में हर एक जगह से आये रंग कर्मियों ने अपने पोस्टर बैनर हाथ में लेकर नृत्य कला आदि का प्रदर्शन किया, जिसे देख कर लोग काफी आनंदित हुए. प्रतिभागी सभी कला संगठनों ने रंग यात्रा में शिरकत करते हुए लोगों को संस्कृति कर्म एवं उसके जीवन में महत्व के प्रति जागरूक किया. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि हर वर्ष कला संगम की ओर से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिन्हें लोगों की काफी सराहना मिलती है. इसी कड़ी में इस वर्ष भी इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम के दूसरे दिन, शनिवार को तमाम रंग कर्मियों ने रंग यात्रा निकाली. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर कला संगम गिरिडीह के पदाधिकारी सतीश कुंदन, महेश मंजर व सुनील मंथन, राजेश अभागा, राजन सिन्हा, विनोद कुमार शर्मा, हबलू कुमार गुप्ता, नितेश कुमार, प्रथम कुमार, विकास सिन्हा आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.




