गिरिडीह : गिरिडीह जिला प्रशासन ने अवैध रूप से बालू उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किये हैं. पुलिस ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि गिरिडीह जिला प्रशासन जिले में अवैध रूप से बालू का उत्खनन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करती आ रही है. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर जिला पुलिस ने जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. पचंबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है, जबकि उसका चालक फरार हो गया. वहीं पीरटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा है. उनके चालक भी पुलिस को आता देख गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये. पुलिस ने दोनों ही मामलों में दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



