गिरिडीह: गिरिडीह नगर थाना अंतर्गत मौलाना आजाद चौक स्थित मास्जिद मोड़ के पास गुरुवार की सुबह एक हादसा हो गया. जहां ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चिंतामन दास के रुप में हुई. जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अजीडीह के रहने वाले थे. मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने मस्जिद मोड़ के पास चिंतामन दास को ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.(नीचे भी पढे)
घटना की सूचना मिलते ही गिरिडीह नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मस्जिद मोड़ व पदम चौक को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. पुलिस ने आम लोगों को समझाया व जरूरी कार्यवाही का भरोसा दिलाया, जब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया.



