रांची : असम और बंगाल समेत पांच राज्यों के होने वाले चुनाव के बाद झारखंड में सरकार में बड़ा बदलाव होने वाला है. सूत्र बताते है कि असम चुनाव के बहाने इसकी रुपरेखा झामुमो ने तय कर दी है. बताया जाता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार अकेले ही दम पर बना सकती है. भाजपा और जनता दल यूनाइटेड उनका बाहर से समर्थन कर सकती है. अगर झारखंड विधानसभा के दलगत स्थिति को देखा जाए तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पास 34, राष्ट्रीय जनता दल के पास 4 और लेफ्ट ( वामपंथी दलों ) के पास 2 विधायक है. ऐसे में 40 विधायक का पूरा समर्थन हो जायेगा. 81 विधायको वाले झारखंड विधानसभा में बहुमत को कुल 42 विधायक की जरूरत है. अभी झारखंड सरकार जो चल रही है उसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के 34, कांग्रेस के 16, राजद का 4 विधायक का समर्थन प्राप्त है. लेकिन असम के चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की तनातनी बढ़ चुकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार असम में जिन सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव लड़ रही है वहां पर कांग्रेस को ही नुकसान होना है. (नीचे भी पढ़ें)
ऐसे में राजनीति के जानकारियां कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी के साथ कुछ अंदरूनी बातचीत के बाद ही झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासी बहुल सीटों पर अपना उम्मीदवार असम में खड़ा की है. इससे सीधे तौर पर कांग्रेस को नुकसान हो रहा है. इस कारण यह भी फार्मूला बनाया जा रहा है कि बिना भाजपा और बिना कांग्रेस के भी झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार बना ले. ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 34 राष्ट्रीय जनता दल के 4, लेफ्ट के 2, लोजपा आर का 1, जदयू का 1 और आजसू का 1 विधायक है. जदयू के जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू रॉय कह चुके है कि अगर हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा बिना भाजपा और कांग्रेस के सरकार बनाते हैं तो वे बिना शर्त उनका समर्थन करेंगे. ऐसे में झामुमो के 34, राजद के 4 और लेफ्ट का दो विधायक के बाद जदयू का एक विधायक सरयू रॉय समर्थन करते है तो कुल 41 विधायक का समर्थन हो जायेगा. जादुई आंकड़ा 42 का है. ऐसे में एक विधायक का समर्थन हेमंत सोरेन और झामुमो को लेना कठिन नहीं होगा. इस कारण सरकार बदलने का विकल्प खुला हुआ है. इस कारण कांग्रेस में भी बेचैनी हो गयी है.














