
रांची : हज़ 2022 के लिये आजमिने हज को सूचित किया जाता है कि वे अपना आवेदन 31 जनवरी 2022 तक हज कमिटी ऑफ इंडिया के वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर या हज कमिटी ऑफ इंडिया के मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं. हज आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किया जायेगा. हज आवेदन भरने से पूर्व हज गाइडलाइंस में दिये गये दिशा-निर्देश का पालन किया जाना आवश्यक है. इच्छुक हज यात्रियों को निर्धारित फीस 300 रुपये (तीन सौ रुपये) मात्र के साथ पासपोर्ट का पहला तथा अंतिम पृष्ठ की प्रति, अजमीन हज वर्तमान पासपोर्ट साइज फोटो, सिर्फ कवर हेड का रदद किये चेक की प्रति, पते का प्रमाण पत्र की प्रति (पासपोर्ट में पता में भिन्न होने पर) जमा करने को कहा गया है. अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिये हज कमिटी ऑफ इंडिया के वेबसाईड www.hajcommittee.gov.in तथा झारखण्ड राज्य हज समिति, रांची का दूरभाष संख्या-0651-3511831 से सम्पर्क किया जा सकता है. इसके बारे में जानकारी झारखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने दी और बताया कि जल्द से जल्द हम लोग इसके लिए जरूरी प्रक्रिया को पूर्ण की जायेगी.
हज 2022 के लिये हज कमिटी ऑफ इंडिया द्वारा निम्नलिखित गाइडलाइंस जारी किए गए :
- जिनकी उम्र 10 जुलाई 2022 को या इससे पहले 65 साल की हो चुकी हो.
- कवर (ग्रुप) साइज अधिकतम पांच
- हज यात्रा की अवधि 36 से 42 दिन की होगी.
- बिना मेहरम की ख्वातीन आजमिने हज उम्र 45 से 65 साल तक होगा, कवर (ग्रुप) साईज 4 से 5 होगा
- हज 2022 के लिये झारखण्ड के हज यात्रियों के लिये कोलकाता इम्बारकेशन होगी.
- केविड-19 के कारण एनआरआइ के लिये प्रबंध नहीं होगा.
- हज 2022 की सिर्फ प्रोविजनली सेलेक्टेड आजमिने हज निर्धारित अग्रीम राशि 81,000 रुपये (एकासी हजार रुपये ) रुपया हज कमिटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा करना होगा.
- हज 2022 का खर्च लगभग 3,35,000 रुपये से 4,07,000 रुपये रुपये होगा
- मशीन पठनीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट 31 दिसंबर 2022 तक वैध है.
- हज हेतु प्रस्थान से एक माह पूर्व अनुमोदित कोविड-19 वैक्सीन लेना अनिवार्य होगा.











