हजारीबाग: झारखंड अधिविध काउंसिल( जैक) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतिम दिन चार विद्यार्थियों की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि एक को गंभीर अवस्था में रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को बड़कागांव के दो परीक्षा केंद्रों से पांच विद्यार्थी दो बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. (नीचे भी पढ़े)
इसी दौरान कर्णपुरा कॉलेज से एक बाइक पर दो और आदर्श मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र से एक बाइक पर तीन परीक्षार्थी सवार होकर निकले. बड़कागांव-टंडवा रोड के महटिकरा गांव के समीप दोनों बाइक की आमने-सामने हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन छात्रों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. बाइक टक्कर के बाद आग लग गयी. दो गंभीर रुप घायल छात्र को रिम्स रेफर किया गया, जिसमें एक और छात्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया.











