• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 23, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand IAS officers association – सिविल सर्विसेज डे में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री ने कहा-राज्य को बेहतर दिशा देने में लोक सेवकों की भूमिका अहम, सरायकेला डीसी समेत अन्य अधिकारियों ने दिया प्रेजेंटेशन, कैसे बेहतर हो सकती है प्रशासनिक व्यवस्था

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में पहली बार सिविल सर्विसेज डे कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. इस दिवस के अवसर पर मैं आप सभी लोक सेवकों को अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. आप सभी लोग कार्यपालिका के ऐसे हिस्सेदार हैं जिसके बगैर राज्य की व्यवस्था चलाना संभव नहीं है. आप सभी के कंधों पर तमाम चुनौतियों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारियां भी दी जाती हैं. राज्य के अंदर रहने वाले लोगों को मदद एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए जो व्यवस्थाएं बनाई गई हैं उनका संरक्षण तथा राज्य जी बेहतरी के लिए कार्ययोजनाएं बनाने की जिम्मेदारी आप सभी पर है. किसी भी राज्य अथवा देश को मजबूत करने की दिशा में कार्यपालिका की अहम भूमिका होती है. अन्य राज्यों तथा देशों में भी कार्यपालिका की व्यवस्थाएं हमारे राज्य एवं देश की कार्यपालिका से मिलती-जुलती हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्थाओं के अंदर लोक सेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है. लोक सेवकों का कार्य करने का दायरा बहुत बड़ा है. झारखंड में 2000 लोकसेवकों का स्ट्रेंथ है. राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की सेवा के लिए 2 हजार लोकसेवकों का आंकड़ा कहीं से भी कम दिखाई नहीं पड़ता है. जरूरत है कि हम और आप सभी लोग अपने कार्यों को ईमानदारी, संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ पूरा करें. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में “सिविल सर्विसेज डे-2023” के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड के लोगों की भाषा, संस्कृति तथा रहन-सहन के साथ कम्युनिकेशन बनाए अधिकारी
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आप सभी लोकसेवक झारखंड की भौगोलिक बनावट से भलीभांति परिचित हैं. झारखंड एसटी या एससी बहुल आबादी वाला राज्य है. झारखंड अलग हुए 20 साल से अधिक हो चुके हैं. आज भी झारखंड जहां था वहीं खड़ा है. झारखंड देश के पिछड़े राज्यों की गिनती में आता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में प्रकृति ने अपार संपदाएं दी हैं. झारखंड सिर्फ खनिज संपदा ही नहीं बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य एवं बहु प्रतिभा मानव बल के लिए भी जाना जाता है. हमारे पास वैसा कोई कारण नहीं है जिससे हम पिछड़े राज्यों के गिनती में शुमार हो परंतु यह सत्य है कि आज के समय में झारखंड देश के पिछड़े राज्यों में से एक राज्य है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारें आती-जाती रहती हैं. राजनेता आते-जाते रहते हैं परंतु आप सभी लोक सेवक लंबे समय तक राज्य की सेवा में कार्यरत रहते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफलतापूर्वक धरातल पर उतारी जा सकती हैं जब अधिकारी झारखंड की जनता के रहन-सहन तथा भाषा, संस्कृति के साथ समन्वय बनाएंगे. हमारे राज्य का पिछड़ापन होने का एक मुख्य कारण है यह भी है कि यहां के लोगों के साथ अधिकारियों का कम्युनिकेशन बिल्कुल नहीं बन पा रहा है और जब तक कम्युनिकेशन यहां की जनता के साथ अधिकारियों का नहीं बनेगा तब तक योजनाएं सफल नहीं हो पाएंगी. जब तक स्थानीय लोगों के साथ आप भाषा का समन्वय नहीं बनाएंगे तब तक उनके बीच चीजों को ठीक तरह से नहीं रख पाएंगे और विकास की यात्रा आगे नहीं बढ़ पाएगी. मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी लोक सेवकों से आग्रह किया कि राज्य की जनता के साथ कम्युनिकेशन बनाते हुए विकास की पहिए को आगे बढ़ाएं. मुख्यमंत्री ने सभी लोक सेवकों से अपील की कि आप ऐसा कार्य करें कि आप जहां भी जाएं वहां लोग आपका मान-सम्मान करें. (नीचे भी पढ़ें)

किसान से खेतिहर मजदूर बन रहे हैं लोग
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किसानों की वर्तमान हालात को लेकर चिंता जताई. मुख्यमंत्री ने कहा कि विजन के अभाव में लगातार किसान वर्ग के लोग खेतिहर मजदूर बन रहे हैं. राज्य में किसानों की संख्या निरंतर घटती जा रही है वहीं खेतिहर मजदूरों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वांगीण विकास की चाह में कहीं न कहीं कुदरती संसाधनों के साथ छेड़-छाड़ करने का गुनाह किया जा रहा है. यह बात सत्य है कि विकास अत्यंत आवश्यक है परंतु प्राकृतिक संसाधनों के साथ समन्वय बैठाना भी उतना ही आवश्यक है. प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर हम विकास की लकीर नहीं खींच सकते हैं. प्राकृतिक संसाधनों के साथ छेड़खानी करने का नतीजा है कि आज बिन मौसम बारिश, बाढ़, भूकंप, जरूरत से ज्यादा गर्मी लगना इत्यादि प्राकृतिक आपदाएं हमारे बीच मंडराती रहती हैं. जैसा कि इस कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपनी-अपनी बातें रखी हैं उसी क्रम में यह बात सामने आई कि वर्ष 1933 में झारखंड में जंगलों की स्थिति क्या थी और आज स्थिति कैसी है और आने वाले 20 साल बाद की स्थिति क्या होगी? किस तरह वन्य प्राणियों को संरक्षित की जा सके यह अब हम सबके बीच चुनौती बनने जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

राज्य को बेहतर दिशा देने में आप लोक सेवकों की भूमिका अहम
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आप सभी लोक सेवक उन प्रथम पंक्ति के लोग हैं जो चुनौतियों को स्वीकार करते हुए राज्य को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं. राज्य में 2000 लोक सेवकों का एक बेहतर स्ट्रैंथ है. इस स्ट्रैंथ में आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस तथा प्रशासनिक पदाधिकारी सम्मिलित हैं. कई चीजों पर आप शोध करते हैं. राज्य की जरूरतों को महसूस करते हैं. आप सभी लोग समय-समय पर विभिन्न राज्यों या अन्य देशों का दौरा भी करते हैं चाहे कार्य सरकारी हो या व्यक्तिगत। आप जहां भी जाते होंगे वहां और झारखंड के फर्क को महसूस भी करते होंगे. अन्य राज्यों में और झारखंड में कैसे चीजें अलग-अलग स्थापित हैं उनके क्या कारण है, यहां की कार्यपालिका और वहां की कार्यपालिका के कार्य करने की शैली किस प्रकार की है यह भी जानते हैं. आप सभी लोग जहां भी जाते होंगे वहां व्यवस्थाएं एक समान नहीं दिखती होंगी कहीं अच्छी तो कहीं खराब भी नजर आती होगी. आप सभी लोग वेल ट्रेंड लोग हैं. राज्य की भावी पीढ़ी का विकास आपके कंधों पर है. आज आप सभी लोक सेवकों के लिए एक संकल्प लेने का दिन है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 16वीं सिविल सर्विसेज डे के रूप में हम सभी लोग एकत्रित हुए हैं परंतु राज्य में यह कार्यक्रम पहली बार हो रहा है. यूं तो वर्ष 1947 में ही तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सिविल सर्विसेज के पदाधिकारियों को संबोधित किया था. आज फिर से उस महत्वपूर्ण क्षण को दोहराने का प्रयास हुआ है. मेरी ओर से आप सभी लोक सेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं. कार्यक्रम में संजय श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, झारखण्ड द्वारा झारखंड के वन व वन्यजीव के संरक्षण और आधारभूत संरचना के विकास, प्रशान्त कुमार, सचिव जल संसाधन विभाग, झारखण्ड द्वारा ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन के विकास, आइजी अखिलेश झा द्वारा क्राइम की चुनौतियों, उमाशंकर सिंह, निदेशक भू-अर्जन, झारखण्ड द्वारा ‘जमीन के बेहतर उपयोग एवं सरायकेला खरसावां के उपायुक्त अरवा राजकमल, द्वारा ‘सिटीजन फ्रेंडली एडमिनिस्ट्रेशन पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं अन्य अतिथिगणों द्वारा झारखंड आइएएस ऑफिसर्स एसोसिएश़ की त्रैमासिक पत्रिका ‘पलाश’ का विमोचन किया गया. मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री वंदना डाडेल, कई विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव, वन सेवा के पदाधिकारी तथा पुलिस सेवा के पदाधिकारी सहित अन्य लोक सेवक उपस्थित थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur bjp attack on Congress : बजरंगबली का वेश वाले युवक को पैर छूने के मामले में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, भाजपा जिला अध्यक्ष बोले…
खबर

Jamshedpur bjp attack on Congress : बजरंगबली का वेश वाले युवक को पैर छूने के मामले में कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, भाजपा जिला अध्यक्ष बोले…

October 23, 2026
Saraikela train incident : नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, ऐसे हुआ हादसा, देखिये – video
खबर

Saraikela train incident : नीमडीह में ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, ऐसे हुआ हादसा, देखिये – video

October 23, 2026
Tata steel long service award : टाटा स्टील के एलडी 2 के असिस्टेंट इंजीनियर एमके सिंह समेत कई कर्मचारियों को दिया गया लॉन्ग सर्विस अवार्ड, बढ़ाया गया कर्मचारियों का हौसला
खबर

Tata steel long service award : टाटा स्टील के एलडी 2 के असिस्टेंट इंजीनियर एमके सिंह समेत कई कर्मचारियों को दिया गया लॉन्ग सर्विस अवार्ड, बढ़ाया गया कर्मचारियों का हौसला

October 22, 2026
Next Post

Saraikela bhrashtachar unmulan samiti : राज्य भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने चांडिल एसडीओ ऑफिस के प्रधान सहायक के खिलाफ पत्र लिखा, भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए तत्काल तबादले की रखी मांग

Jamshedpur congress - जमशेदपुर कांग्रेस की नयी कमेटी घोषित, 262 लोगों की जंबोजेट कमेटी में इंटक नेताओं को नहीं मिली जगह, देखे सूची, किसको कौन पद मिला

Jamshedpur rural- गालूडीह के भूमिज बहुल गांव में धूमधाम से मनाया गया सरहुल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural bhajan sandhya : नरवा पहाड़ पूजा पंडाल में प्रस्तुत भजनों पर झूमे श्रद्धालु, पूजा कमिटी की ओर से भजन संध्या का हुआ आयोजन

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठी और अंतिम यात्रा में हर दल, समुदाय और समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural bhajan sandhya : नरवा पहाड़ पूजा पंडाल में प्रस्तुत भजनों पर झूमे श्रद्धालु, पूजा कमिटी की ओर से भजन संध्या का हुआ आयोजन

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठी और अंतिम यात्रा में हर दल, समुदाय और समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

India-NewZealand T20-पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News