खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिला के भाजपा कमेटी के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के नेतृत्व में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की. इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन लिया. जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने अर्जुन मुंडा और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीरा मुंडा को प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने का आमंत्रण दिया. (नीचे भी पढ़े)
बताया गया कि 30 और 31 मई को खरसावां स्थित आकर्षणी विश्रामागार परिसर में जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होना है. इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 150 प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे. कार्यक्रम में पार्टी के इतिहास, नई राजनीतिक चुनौतियों, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इस मौके पर जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो, रीतिका मुखी, शंभु मंडल, अमितेश अमर, जिला मंत्री सतीश शर्मा, ललन शुक्ला सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.







