रांची: खूंटी में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. एक घर में आग लगने से मां और बेटी की जलकर मौत हो गई. घटना खूंटी जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित अमृतपुर मुहल्ले के एसएस कल्याण छात्रावास के सामने की है. एक कच्चे मकान में आग लग जाने से मां सुसाना कच्छप (75) और बेटी पुष्पा कच्छप (35) की जलकर मौत हो गई. जानकारी के अनुसार अमृतपुर की रहने वाली सलोमी कच्छप अपनी बड़ी बहन सुसाना और मूक बघिर बेटी पुष्पा कच्छप एक साथ रहती थी.(नीचे भी पढ़े)
घर में सभी लोग सोए हुए थे, उसी वक्त मंगलवार अहले सुबह शॉट सर्किट से घर में आग लग गई और इसकी चपेट में आकर मां बेटी की मौत हो गई, जबकि सलोमी किसी प्रकार घर से बाहर निकलकर जान बचाई. आगलगी में पूरा घर जलकर राख हो गया. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तबतक सब कुछ जलकर रख हो चुका था. पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है.




