बरही: झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित चौपारण में महाकुंभ जाने आने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने के कारण यातायात जाम की स्थिति हो गयी है. जीटी रोड पर पांडेबारा से लेकर बरही मुख्य चौक तक करीब 20 किलोमीटर लंबी वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. महाकुंभ में जाने और लौटने वाले श्रद्धालुओं की बसों और निजी वाहनों की अधिक संख्या के कारण सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है. जाम के कारण हजारों यात्री अपने वाहनों में फंसे हुए है. (नीचे भी पढ़े)
कुछ स्थानों पर जीटी रोड की चौड़ाई भी कम है. और वाहनों का दबाव अत्यधिक होने के कारण स्थिति और जटिल हो गयी है. पुलिस और प्रशासन की टीमें इस जाम को हटाने के प्रयासों में जुटी हुई है.प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है और यातायात को वैकल्पिक मार्गो की ओर मोड़ने पर विचार रहा है. स्थानीय लोग भी जाम में फंसे यात्रियों की मदद कर रहे है. कुछ ग्रामीण और दुकानदार यात्रियों की सेवा भी कर रहे है. यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है ताकि यातायात को जल्द से जल्द जाम से निपटारा किया जा सके.













