• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 13, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand minister irfan in jamshedpur : मंत्री इरफान अंसारी ने ई – पॉश मशीन का जमशेदपुर में किया वितरण, सरकारी राशन लेना होगा आसान, राशनिंग में डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था

January 9, 2026
in खबर
0
jharkhand minister irfan in jamshedpur : मंत्री इरफान अंसारी ने ई – पॉश मशीन का जमशेदपुर में किया वितरण, सरकारी राशन लेना होगा आसान, राशनिंग में डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय ई – पॉश मशीन वितरण कार्यक्रम में झारखंड सरकार के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामला विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होने 20 जन वितरण प्रणाली संचालकों के बीच सांकेतिक रूप से इ-पॉश मशीन वितरित किया. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बीडीओ, एमओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व अन्य संबंधित शामिल हुए. गौरतलब है कि सभी जन वितरण प्रणाली संचालकों को 4जी ई-पॉश मशीन राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि राश वितरण कार्य में तकनीक का उपयोग कर और सुगमता लाई जा सके.  (नीचे भी पढ़ें)

पूर्वी सिंहभूम जिले अन्तर्गत कुल 1242 जन वितरण प्रणाली विक्रता कार्यरत हैं जिसमें अनुभाजन क्षेत्रान्तर्गत 427 एवं प्रखण्ड क्षेत्रान्तर्गत 815 जन वितरण प्रणाली विक्रता शमिल हैं. मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नई मशीन से लाभुकों के साथ-साथ जन वितरण प्रणाली विक्रताओं के समय की बचत होगी. अब अधिक सुगमता से लाभुक अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे. वहीं जन वितरण प्रणाली विक्रताओं को भी तकनीकी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. उन्होने कहा कि राज्य भर में धान अधिप्राप्ति योजना के तहत खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में बायोमीट्रिक सत्यापन कर निबंधित किसानों से धान का क्रय 15 दिसम्बर 2025 से किया जा रहा है. इस वर्ष किसानों को 2.450 रूपये प्रति क्विटल की दर से एकमुश्त एवं त्वरित भुगतान का प्रावधान किया गया है. ई-उपार्जन मोबाईल एप्लिकेशन से किसान स्वंय पंजीकरण, स्लॉट बकिंग और भुगतान स्थिति देख सकते हैं.  (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि पूर्वी सिहभूम (जमशेदपुर) में कुल 53 धान अधिप्राप्ति केन्द्रों में 4जी इ-पॉश मशीन के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की जा रही है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में 3,65,410 (तीन लाख पैंसठ हजार चार सौ दस), पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ परिवार के 14,05,466 (चौदह लाख पाँच हजार चार सौ छियासठ) सदस्यों एवं अन्त्योदय अन्न योजना के तहत 54.015 (चौवन हजार पन्द्रह) परिवारों के 1,71,201 (एक लाख इकहत्तर हजार दो सौ एक) सदस्यों का राशन कार्ड बनाया गया है. इस प्रकार पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 4,19,425 (चार लाख उन्नीस हजार चार सौ पच्चीस) परिवारों का राशन कार्ड बनाया गया है, जिसमें कुल सदस्यों की संख्या 15,76,667 (पन्द्रह लाख छिहत्तर हजार छः सौ सडसठ) है. पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ परिवार अन्तर्गत 05 किलोग्राम प्रति सदस्य एवं अन्त्योदय अन्न योजना अन्तर्गत परिवारों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल एवं गेहूँ) निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है. झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत वर्तमान में 41,525 (इकतालीस हजार पाँच सौ पच्चीस) परिवारों के 1,25,212 (एक लाख पच्चीस हजार दो सौ बारह) सदस्यों को प्रति लाभुक 5 कि०ग्रा० की दर से खाद्यान्न झारखण्ड सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है. पीवीटीजी डाकिया योजना के तहत जिले में कुल 5.105 आदिम जनजाति परिवारों को 35 किलोग्राम चावल का पैकैट उनके घर तक पहुंचाकर निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है. सरकारी भोजन केन्द्र योजना के तहत् जिले में कुल 17 नियमित मुख्यमंत्री दाल-भात केन्द्रों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 4.600 गरीब व्यक्तियों को 5 रूपये प्रति प्लेट की दर से खाना उपलब्ध कराया जाता है. सोना-सोबरन धोती-साडी योजना के तहत् राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित लाभुक परिवारा को प्रत्येक छह माह में एक बार प्रति परिवार एक साडी एवं एक धोती, लुंगी. 10 रूपये प्रति वस्त्र की अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

चना दाल वितरण योजना के तहत् राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित सभी परिवारों के लिए प्रति परिवार एक किलोग्राम चना दाल प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है. नमक वितरण योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित सभी परिवारों के लिए प्रति परिवार एक किलो आयोडीन युक्त नमक पैकेट प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध गराग जा रहा है. चीनी वितरण योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत अन्त्योदय अन्न योजना के तहत 54,015 परिवारों को एक किलोग्राम चीनी प्रतिमाह निर्धारित अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है. झारखण्ड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष के तहत् राशन कार्ड से वंचित योग्य लाभुकों को इस कोष के माध्यम से स्थानीय बाजार से न्यूनतम दर पर चावल खरीदकर उपलब्ध कराया है ताकि किसी व्यक्ति की भूख से मृत्यु नहीं हो.

Related Posts

Tata sons vs tata trust : टाटा ट्रस्ट को टाटा संस का दो टूक, चंद्रशेखरन की नियुक्ति वाली मीटिंग का नहीं देंगे ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग, नोएल टाटा को भेजा जवाब के बाद तल्खी फिर सार्वजनिक
कारपोरेट व यूनियन

Tata sons vs tata trust : टाटा ट्रस्ट को टाटा संस का दो टूक, चंद्रशेखरन की नियुक्ति वाली मीटिंग का नहीं देंगे ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग, नोएल टाटा को भेजा जवाब के बाद तल्खी फिर सार्वजनिक

November 13, 2026
Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, गायिका करीना पांडेय छठ का गायेंगे गीत
खबर

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण
खबर

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

November 13, 2026
Next Post
jamshedpur literature festival : आदिवासी भाषा और साहित्य की सोंधी महक के साथ शुरू हुआ प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026, जिला और राज्य के साहित्यकारों, लेखकों, कलाकारों के साथ-साथ देश के अलग अलग प्रांतों से आये साहित्यकारों, लेखकों ने अपने विचार रखे

jamshedpur jugsalai issue jmm : झामुमो ने भाजपा पर किया पलटवार, भाजपा जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव को लेकर राजनीति कर रही है, सांसद का हिसाब भी तो जनता को दें भाजपाई

jamshedpur jugsalai issue jmm : झामुमो ने भाजपा पर किया पलटवार, भाजपा जुगसलाई नगर परिषद के चुनाव को लेकर राजनीति कर रही है, सांसद का हिसाब भी तो जनता को दें भाजपाई

jamshedpur son IAS kanishka new sensation : जमशेदपुर के बेटे कनिष्क ने कर दिया कमाल, कर्नाटक में पकड़ा 1464 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला, देश में काला कारोबारियों के लिए बने शामत, पिता टाटा स्टील के अफसर रहे, चचेरा भाई है जमशेदपुर डीसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर शुक्रवार को लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में सामाजिक संस्था 'कोशिश...

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर आज बारीडीह स्थित बागुनहातु काली मंदिर में संस्था वॉइस...

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच बाजारों में चोरों और उचक्कों की सक्रियता ने लोगों...

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित...

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार, 13 नवंबर को आजादनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण...

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोकआस्था, पवित्रता एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर...

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन का प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर के...

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र सोनकर ने अपने कदमा शास्त्रीनगर स्थित आवासीय कार्यालय...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News