
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हारपड़ाऔर कपाली बस्ती के बीच देर रात हुए हिंसक झड़प के बाद अब इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है. जहां आज क्षेत्र के विधायक सह मंत्री सरयू राय कुम्हार पड़ा पहुंचे और बस्तवासियों का हाल जाना. वैसे मंत्री ने बस्ती वासियों से मिलने के बाद बताया कि इस तरह से लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बिगड़ सकती है. उन्होंने जिले के एसएसपी को फोन कर पूरे मामले में खुद संज्ञान लेने की बात कही. वहीं उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को भी सवालों के घेरे में बताया और कहा कि बस्ती वासियों ने बताया कि रात की घटना की जब स्थानीय थाना को जानकारी दी गई तो समय पर थाना नहीं पहुंची जिससे इतनी बड़ी घटना हुई है. वैसे बस्तीवासी काफी डरे हुए हैं. वही मंत्री ने पर्याप्त सुरक्षा के प्रबंध उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिलाया. साथ ही अवैध शराब के कारोबारियों को चिन्हित कर उन्हें दंडित करने की भी बात कही है.



