जमशेदपुर / रांची : झारखंड में नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद के लिए यूपीएससी में चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके लिए चार लोगों के नाम यूपीएससी को भेजा गया है. वहीं यूपीएससी की बैठक 9 जनवरी को होगी. इस बैठक में राज्य सरकार की ओर से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह शामिल होंगे. राज्य सरकार ने चयन के लिए 30 साल सेवा दे चुके है. इसके लिए नियमत: चार लोगों का नाम भेजा गया है, जिसमें 1988 बैच के एसएन प्रधान, 1989 बैच के अजय भटनागर, 1989 बैच के ही अजय कुमार सिंह, 1990 बैच के ही अनिल पालटा, 1990 बैच के ही अनुराग गुप्ता, 1992 बैच के प्रशांत सिंह और 1992 बैच के ही आरके मल्लिक को डीजीपी बनाने के लिए नाम भेजा गया है. जिनमें एसएन प्रधान, अजय भटनागर और एमएस भटिया केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात है. इस दौरान यूपीएससी तीन नामों का पैनल राज्य सरकार को भेजेगी. जिसके बाद किसी एक नाम को राज्य सरकार डीजीपी बनाएंगी. गौरतलब है कि झारखंड के वर्तमान डीजीपी निरज सिन्हा है. जो 11 फरवरी 2023 को रिटायर है. वहीं प्रबल दावेदार में एसएन प्रधान का नाम शामिल है.





