पलामू : पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर ने आम बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि यह एक ऐतिहासिक बजट है. यह देश का सबसे श्रेष्ठ बजट है. 12 लाख तक का टैक्स मुक्त किया जाना, यह भारत सरकार का एक ऐतिहासिक फैसला है. शंकर ने बजट को मध्यम व्यवसायियों, सर्विस क्लास, किसानों, युवा स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने वाला तथा महिलाओं के चौमुंखी विकास का बजट बताया.श्री शंकर ने कहा बजट में विशेषकर 12 लाख तक आय वाले को इनकम टैक्स से मुक्त किया जाना स्वागत योग्य है. इससे सर्विस क्लास के साथ-साथ मध्य व्यवसायियों को काफी राहत मिलेगी. बजट में कई संभावनाएं भारत के इकोनामिक ग्रोथ की ओर दर्शाता है.(नीचे भी पढ़े)
श्री शंकर ने बताया कि उद्योग एवं टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार द्वारा कई पहल के संकेत बजट में मिल रहे हैं जो भारत के इकोनॉमी को सुधारेगा. अध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश के सभी वर्गों का ख्याल रखते हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए वर्तमान बजट को बनाया गया है. इससे देश और सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा. इस बजट की जितनी भी सराहना की जाए, वह कम होगी.आनंद शंकर ने संतुलित बजट के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण को चेंबर परिवार की ओर से हार्दिक बधाई दी है.



