
रांची : झारखंड पुलिस ने नए साल के तोहफे के रुप में पुलिसकर्मियों को तोहफा दिया है. अब नए साल से राज्य के सभी थानों में पदस्थापित पुलिस कर्मियों को सप्ताह में एक दिन छुट्टी देने की घोषणा कि गई है. झारखंड पुलिस मुख्यालय से जिले के पुलिस मुख्यालय को आदेश जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही एक जनवरी से सभी पुलिस कर्मियों हफ्ते में एक दिन छुट्टी ले सकेंगे. इसकी जानकारी डीजीपी एमवी राव ने रांची में एक प्रेस वार्ता में दी. उन्होने बताया कि जनवरी माह में इसे ट्रायल के रुप में चलाया जाएगा. इस दौरान समीक्षा की जाएगी की क्या परेशानी आ रही है. उसको दूर करने के बाद फरवरी से इसे सुचारु रुप से शुरु किया जाएगा. फिलहाल पुलिसकर्मी 10-12 घंटे की ड्युटी कर रहे है.




