
रांची : झारखंड में काली कमाई को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) द्वारा आइएएस अधिकारी और राज्य के खान, भूतत्व, उद्योग सचिव पूजा सिंघल पर नकेल कसा जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय की जांच में कई खुलासे हो गये है. इस मामले में आइएएस पूजा सिंघल के मामले में पति अभिषेक झा को फिर से इडी ने घंटो पूछताछ की है. इडी के ऑफिस में उनको बुलाया गया और लगातार बातचीत की गयी और कई सारे राज उगलवाने का प्रयास किया गया. पूजा सिंघल के पास से एक डायरी मिली है, जिसमें कई सारी जानकारी लगी है, जिसके राज उगलवाने का प्रयास इडी कर रही है. इस बीच पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा के सारे एकाउंट को खंगाला गया है. इसमें करोड़ों के ट्रांजैक्शन और पैसे आने और जाने के सबूत भी मिले है. 19.50 करोड़ रुपये से जुड़े दस्तावेज का भी पता लगाया गया. अपने पद और प्रभाव से काली कमाई से करोड़ों की चल और अचल संपति बनाने वाली पूजा सिंघल से ईडी एक-एक रूपए का हिसाब लेगा. ईडी ने मनी लाऊड्रिंग केस में आईएएस पूजा सिंघल को सम्मन भेजा है. इस सम्मन में उनको मंगलवार को सुबह 11 बजे ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार पूजा सिंघल से मंगलवार को ईडी अब फाइनल रूप से पूछताछ करेगी. रविवार और सोमवार को पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार से लंबी पूछताछ के बाद ईडी को कई मामलों की जानकारी हासिल हुई है. दोनों का सीधी संबंध पूजा सिंघल द्वारा बनायी गई कंपनियों से है, जिसके बाद ईडी आगे बढ़ने से पहले पूजा सिंघल से पूछताछ करना चाहतती है. ईडी खूंटी और चतरा जिले में हुए मनरेगा घोटाले पर पूजा सिंघल से पूछताछ करेगी. जानकारी हो कि निलंबित कनीय अभिंयता रामविनोद सिन्हा को दिए गए कार्य और 18.60 करोड़ के अधिक अग्रिम राशि के भुगतान मामले पर पूछताछ होगी. यह भी पूछा जाएगा कि जिस मामले में ईडी की तरफ से आधा दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उसमें कैसे क्लीन चीट दी गयी. पलामू के कठौतिया कोल माइंस के लिए एक निजी कंपनी को 80 एकड़ से अधिक जंगल-झाड़ की जमीन अवैध तरीके से दिए जाने पर पूछताछ हो सकती है. इस मामले में सीए के परिजनों को भी वहां बुलाया गया था. उनके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है. सीए और पति के साथ के संबंधों को भी जानने की कोशिश की जा रही है.



