सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कुकड़ु प्रखंड अंर्तगत सम्पटडीह निवासी भाई बहन अपने प्रतिभा से पूरे राज्य का नाम रौशन कर रहे है. दोनों भाई बहन का चयन झारखंड की ओर से योग ओलंपियाड में हुआ है, जिसके लिए दोनों बच्चे कन्याकुमारी जाएंगे. इतना ही नहीं उन दोनों बच्चों ने अभी तक राजस्थान, जयपुर, हैदराबाद, कर्नाटक आदि जैसे राज्यों में प्रतिनिधित्व कर चुके है. इसमें मानोनी महतो और उनका 14 वर्षीय भाई प्रवीण शामिल है. वे दोनों योग ओलंपियाड के साथ साथ पढ़ाई में भी अव्वल है. उन्हें शिक्षा देने वाले उनके पिता गोविंद महतो है, जो पेसे से किसान है. उन्होंने सरकार से अपील कि है कि सरकार दोनों बच्चों के लिए ठोस पहल उठाए ताकि वे झारखंड के साथ साथ पूरे देश का नाम रौशन कर सके. वहीं पिता ने बताया कि वे किसान है और उनकी माता आंगनवाड़ी सेविका है. परंतु उनके बच्चे होनहार है. इसलिए सरकार दोनों भाई बहन के लिए ठोस पहल करें.




