चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के राजाबासा सूतान टांडी शिकार पर्व के लिए 52 मौजा के ग्रामीण ने सोमवार को वन देवी देवताओं की पूजा-अर्चना की. ग्रामीण हरिनिया स्थित मुख्य पूजा स्थल पर पहुंचे और पुजारी पुतु सबर ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई. इसके बाद शिकारियों का जत्था जंगल में शिकार के लिए प्रवेश किया. शाम को शिकारियों का जत्था राजाबासा सुतान टांडी बुआंगडीह गिपितीज टांडी में एकत्रित होते हैं. (नीचे भी पढ़े)
जहां दिनभर में शिकार दौरान अगर किसी प्रकार वाद-विवाद होते हैं तो उसका समाधान किया जाता है. इसके बाद मनोरंजन के लिए ञिंदा सिंगराई का आयोजन करते हैं. इस मौके पर बामनडीह माझी बाबा रामचंद्र हांसदा,हरिनिया माझी बाबा फागुनाथ हांसदा, बुआंगडीह माझी बाबा फातु मांडी, सुनाराम हांसदा, कान्हु राम हांसदा, सुभाष हांसदा, गोपीनाथ सोरेन,राम मुर्मू, दासो मांडी, सिमंत सबर समेत अन्य उपस्थित थे.




