रामगोपाल जेना, चाईबासा:लायंस क्लब ऑफ़ चाईबासा ने अमलाटोला नगर परिषद के समीप पुरानी व्हीलस पर मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में करीब 200 स्थानीय लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करायी. कैंप में स्थानीय लोगों ने शुगर, ब्लड प्रेसर, लिपिड प्रोफाइल, पुल्मोंनरी टेस्ट, यूरिक एसिड एवं अन्य जांच की व्यवस्था की गयी थी.(नीचे भी पढ़े)

शाखा के अध्यक्ष साकेत चौबे ने बताया कि आज के समय में खान पान मे मिलावती पदार्थ की वजह से लोग अपनी स्वस्थ खो बैठते हैं. समय समय पर हमारे शिविर के द्वारा कई लोगों को इसका लाभ हुआ है और वो स्वस्थ हुए है. स्वस्थ जीवन ही बहुमूल्य गहना है, जिससे पैसो से ख़रीदा नहीं जा सकता.मौके पर आए लोगो को आगे के उपचार के लिए डॉ सौम्या सेनगुप्ता ने सलाह दी.क्लब के अध्यक्ष के साथ साथ कोपाध्यक्ष कुंदन गोयल, अभिनय खिरवाल, कुणाल सराफ, सौरभ मुंधड़ा उपस्थित थे.




