रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है. दो दिनों तक चली जांच और आपत्तियों के बाद रिटर्निंग आफिसर ने उनका नामांकन स्वीकार कर लिया है. नामांकन दाखिल करने के बाद उनका पर्चा होल्ड पर रखा दिया गया था, नाम को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी. कुछ कागजातों में उनका नाम परिमल नाथवानी जबकि कुछ कागजात में नाथवानी परिमल दर्ज था. (नीचे भी पढ़े)
इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने आपत्ति दर्ज करायी थी. आपत्ति के बाद रिटर्निंग आफिसर ने नामांकन पर फैसला रोकते हुए मामले की जांच शुरू की थी. दो दिनों तक चले विवाद और कागजातों की समीक्षा करने के बाद चुनाव अधिकारियों ने परिमल नाथवानी का नामांकन को वैद्य माना व मंजूरी प्रदान कर दी. इससे राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया में उनकी उम्मीदवार का रास्ता साफ हो गया है.







