रांची : झारखंड में हो रहे राज्यसभा चुनाव में जबरदस्त क्रास वोटिंग हुई है. कांग्रेस के ही विधायकों ने क्रास वोटिंग कर दी है. इस तरह झामुमो के प्रत्याशी बैजनाथ राम जीत गये है. वहीं, भाजपा के समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत हो गयी है. कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा चुनाव हार गये है. कांग्रेस की ही विधायकों ने क्रास वोटिंग कर दी है. इस कारण झामुमो को कुल 30 वोट मिले है जबकि भाजपा समर्थित परिमल नाथवानी को कुल 28 वोट मिले है. वहीं, 20 वोट कांग्रेस के प्रणव झा को मिले है. 81 विधानसभा सीट वाली झारखंड विधानसभा में कुल 78 वैद्य वोट हुए जबकि तीन वोट अवैध करार दिये गये क्योंकि वोटिंग में गलती हुई है. इस तरह भाजपा समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी जीत गये है. परिमल नाथवानी तीसरी बार राज्यसभा में गये है. इससे पहले वे दो बार झारखंड से और एक बार आंध्र प्रदेश से राज्यसभा जा चुके है. अब चौथी बार राज्यसभा चुनाव जीतकर राज्यसभा जा रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद से कांग्रेस तार तार हो गयी है. भाजपा के 24, जदयू के एक, लोजपा के एक और आजसू के एक वोट परिमल नाथवानी को मिला. वहीं, जेएलकेएम के जयराम महतो का एक वोट भी उनको मिला है. ये सारे लोग 25 वोट हो गये थे. इसके अलावा तीन वोट क्रास होकर परिमल नाथवानी को मिले है. इस तरह परिमल नाथवानी को 28 वोट मिल गये. झामुमो के प्रत्याशी बैजनाथ राम को कुल 30 वोट मिले. इस तरह दो सीट के पर झामुमो के बैजनाथ राम और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज कर ली है. कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा चुनाव हार गये. पूरी संख्या होने के बावजूद कांग्रेस के प्रत्याशी हार गये क्योंकि कांग्रेस के विधायकों ने ही उनको धोखा दे दिया. वहीं, तीन वोट खारिज हो गया. जो वोट खारिज हुआ वह भी सत्ताधारी महागठबंधन दल के विधायकों के ही वोट थे. इस तरह चुनाव का परिणाम सामने आ गये है.







