रांची : झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही उठापटक के बीच सोमवार को कांग्रेस के आला नेताओं ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. कांग्रेस के राज्यसबा उम्मीदवार प्रणव झा को जीताने की अपील की गयी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू, सांसद डॉ सैयद नसीर हुसैन, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव एवं अजय शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की.(नीचे भी पढ़े)
बताया जाता है कि राज्यसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गयी. 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने के बारे में चर्चा की गयी. सभी ने एकजुट होकर प्रणव झा को जिताने के लिए झामुमो का समर्थन मांगा. झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पार्टी उनके प्रत्याशी के साथ खड़ी है.







