• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 15, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी, जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका के पन्ना के खदान के ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू, जंगली जानवरों से हमले में मौत होने पर मिलेंगे 10 लाख, मोटर यान निरीक्षकों की बहाली का रास्ता साफ,

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट की बैठक सोमवार को हुई. इस कैबिनेट की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इसके तहत जंगली जानवरों के हमले पर मुआवजा की राशि को बढ़ा दिया गया. अब मारे गये लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलेगा. एक लाख रुपये तत्काल देने का भी प्रावधान तय कर दिया गया है. अगर कोई गंभीर रुप से घायल होता है तो उसको दो लाख रुपये, सामान्य तौर पर घायल को 35 हजार रुपये दी जायेगी. दिव्यांग अगर कोई स्थायी तौर पर होता है तो 3 लाख 50 हजार रुपये दिया जायेगा. वहीं, राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को एडवांस सैलेरी देने का भी प्रावधान तय कर दिया गया है. 30 दिनों का एडवांस वेतन लोग ले सकते है. राज्य में सड़कों को बनाने की योजनाओं को मंजूरी दी गयी, जिसके तहत करीब 162 करोड़ रुपये खर्च करने को मंजूरी दी गयी. महाधिवक्ता रोशितस्य राय की नियुक्ति को मंजूरी दी गयी जबकि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के माध्यम से मोटर यान निरीक्षकों की बहाली का रास्ता साफ हो गया. पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) में पन्ना के उत्खनन के रास्ते को साफ करते हुए केंद्र सरकार के पास इसके एलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू करने के लिए मंजूरी दी गयी.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :
★ पथ प्रमण्डल, राँची अंतर्गत “नामकुम से डोरण्डा पथ (कुल लंबाई-6. 70 कि०मी०) के चार लेन में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (भू-अर्जन एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग सहित)” हेतु रू० 162,82,22,100 रुपये (एक सौ बासठ करोड़ बयासी लाख बाईस हजार एक सौ) मात्र की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
★ मुरारी भगत, सेवानिवृत अभियंता प्रमुख द्वारा सेवा काल में धारित उच्चतर प्रभारी पदों के विरूद्ध वेतन एवं अन्य लाभ देय करने की स्वीकृति दी गई.
★ फोर लेन सड़कों के चौड़ीकरण और पुर्ननिर्माण पोखरिया मोड़ से 47.600 किलोमीटर तक से गोविंदपुर तक के 62.949 किलोमीटर तक के एनएच 419 में अपयोजित होने वाली भूमि के एवज में धनबाद जिला अंतर्गत पूर्वी टुण्डी अंचलांतर्गत मौजा-बलारडीह में कुल रकबा-5.84 एकड़ पुरानी परती गैर आबाद भूमि क्षतिपूरक वनरोपण हेतु वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखण्ड, राँची को स्थायी हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कम्प्यूटर ऑपरेटर के सृजित पद का वेतनमान तथा संविदा राशि भुगतान की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड सरकार के अन्तर्गत सरकारी कर्मचारियों के लिए क्रेडिट सुविधायें, अग्रिम वेतन, बीमा उत्पाद एवं अन्य मूल्यवर्धित सेवाओं की स्वीकृति दी गई.
★ झारखंड स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (झारनेट 2.0) परियोजना की अवधि को वित्तीय वर्ष 2023-24 (दिनांक 01.01.2024) से वित्तीय वर्ष 2026-27 (दि. 31.07.2026 तक) के लिए विस्तारित करने तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 (दि. 31.07.2026 तक) में रु. 65.50 करोड़ व्यय की स्वीकृति दी गई.
★ गोड्डा समाहरणालय एवं सम्बद्ध कार्यालय में अनियमित रूप से नियुक्त/कार्यरत 05 (पाँच) कर्मियों की सेवा नियमितीकरण की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य में जंगली जानवरों द्वारा क्षति के फलस्वरूप मुआवजा भुगतान संबंधी आदेश में संशोधन की स्वीकृति दी गई.
★ बोकारो जिला अन्तर्गत चन्दनकियारी अंचल के पर्वतपुर कोल ब्लॉक के मौजा-केन्दुलिया, डिबरदा, बिराजडीह, नावाडीह, तेलगड़िया, देवग्राम, पर्बतपुर, तिलटाँड़, अमलाबाद, करमाटाँड, नयावन, सिलफोर, फतेहपुर के रकवा-2174.52 एकड़ (880 हे०) क्षेत्र पर धारित कोयला खनिज के खनन पट्टा की स्वीकृति दी गई.
★ केन्द्र प्रायोजित मिशन शक्ति (सम्बल) के तहत् संचालित महिला हेल्पलाईन 181 के निर्बाध कार्यशीलता हेतु तत्समय के सेवा प्रदाता एजेंसी एमआइसीए एजुकेशनल कैंप लिमिटेड के अनुबंध को दिनांक-31.10.2025 तक के अवधि विस्तार दिनांक-21.12.2024 के भूतलक्षी प्रभाव से निर्गमण की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
★ पलामू जिलान्तर्गत अमानत बराज योजना का यथाप्रस्तावित पद्धति से क्रियान्वयन हेतु रू० 947.2671 करोड़ (रूपये नौ सौ सैंतालिस करोड़ छब्बीस लाख इकहत्तर हजार) मात्र के तृतीय पुनरीक्षित प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
★ भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का झारखण्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के क्रियान्वयन पर प्रतिवेदन, वर्ष 2026 की प्रतिवेदन संख्या-2 (निष्पादन लेखा परीक्षा) को झारखण्ड विधान सभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी गई.
★ भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का वर्ष 2024-25 के लिए राज्य वित्त पर प्रतिवेदन, झारखण्ड सरकार, वर्ष 2026 की प्रतिवेदन संख्या 03 (राज्य वित्त लेखा परीक्षा प्रतिवेदन ) को झारखण्ड विधान सभा के पटल पर आगामी सत्र में उपस्थापन की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड सेवा नियमितीकरण नियमावली, 2015 के तहत बोकारो समाहरणालय एवं सम्बद्ध कार्यालय में अनियमित रूप से नियुक्त / कार्यरत 02 (दो) कर्मियों की सेवा नियमितीकरण की स्वीकृति दी गई.
★ बाँध सुरक्षा अधिनियम, 2021 के तहत झारखण्ड राज्य में वृहद् एवं मध्यम सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत विनिर्दिष्ठ बाँधों तथा उनके जलाशयों की स्थिति अवधारित करने के प्रयोजन के निमित विशेषज्ञों का स्वतंत्र पैनल के गठन की स्वीकृति दी गई.
★ वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अन्तर्गत कार्यों के कार्यान्वयन हेतु हाईब्रिड मॉडल (विभागीय / पीस वेजेज एवं ठेकेदार पद्धति लागू किये जाने) को अंगीकृत करने की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य के महाधिवक्ता के पद पर रोहितश्य रॉय, अधिवक्ता की नियुक्ति की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा क्षतिपूरक वनरोपण के निमित्त वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखण्ड को सरकारी भूमि व गैरमजरूआ डिम्ड फॉरेस्ट (जंगल-झाड़ी, जंगल-सखुआ, जंगल-साल, जंगल इत्यादि) किस्म की भूमि के निःशुल्क स्थायी हस्तांतरण एवं इससे संबंधित सभी मामलों के निस्तार की शक्ति उपायुक्त को प्रत्यायोजित करने की स्वीकृति दी गई.
★ बोकारो जिला के चन्दनकियारी अंचल अंतर्गत सीतानाला कोल ब्लॉक के मौजा-सीतानाला, डकबेरा, पत्थरगढ़ा, शिवबाबुडीह, बनसारा, भौंरा के कैडस्टल सर्वे के अनुसार कुल रकवा-792.568 एकड़ एवं रिवीजनल सर्वे के अनुसार कुल रकवा-792.1434 एकड़ तथा जीयोरेफरेंस कैडसट्र्ल मैप के अनुसार कुल रकबा 316.94 हे0 क्षेत्र पर धारित कोयला खनिज के खनन पट्टा की स्वीकृति दी गई.
★ पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत हरियान, बारूनमूति, चडरीबुरू एवं गुड़ाबांधा एमराल्ड खनिज ब्लॉक के रकबा 24.47 वर्ग कि०मी० को एमएमडीआर एमएणडीआर 1957 (यथा संशोधित) की धारा 17 (A) (2) के आलोक में आरक्षित करने हेतु केन्द्र सरकार का अनुमोदन प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई.
★ गोड्डा जिला के सुन्दरपहाड़ी अंचल अन्तर्गत जीतपुर कोल ब्लॉक के रकवा 497.10 हेक्टेयर क्षेत्र पर मेसर्स टेरी माइनिंग कंपनी को कोयला खनन पट्टा की स्वीकृति दी गई.
★ अच्युत केशव, अपर महाधिवक्ता संख्या-5, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची के पद को उत्कमित करते हुए वरीय अपर महाधिवक्ता, झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची के पद पर नियुक्त करने की स्वीकृति दी गई.
★ उच्च न्यायालय, झारखण्ड, राँची द्वारा ज्योति लाल महतो बनाम राज्य सरकार एवं अन्य, अरूण कुमार दास बनाम राज्य सरकार एवं अन्य, मृणाल कुमार राय बनाम राज्य सरकार एवं अन्य, अजय कुमार बनाम राज्य सरकार एवं अन्य तथा चन्द्र प्रकाश सिंह बनाम राज्य सरकार वादों में पारित आदेश के अनुपालन में झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग का विज्ञापन सं०-18/2016 अंतर्गत अनुशंसित अभ्यर्थियों/वादियों को मोटरयान निरीक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी गई.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur police action- टेल्को में महिला से छिनतई, शोर मचाने के बाद पुलिस ने बदमाशों का किया पीछा, खुद को बचाने के लिए बदमाशों ने की फायरिंग, दो को पुलिस ने धर दबोचा, अन्य की गिरफ्तारी के लिए चल रही है छापेमारी
खबर

June 15, 2026
Deoghar nagar nigam- नगर आयुक्त से सकारात्मक वार्ता के बाद निगम के सफाई कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त,सफाई कर्मचारियों के तीनों मांगों को नगर आयुक्त ने माना: संजय मंडल,सांसद डॉ निशिकांत दुबे देंगे सफाई कर्मचारी कल्याण कोष में 25 लाख

jamshedpur rural accident- गालूडीह के पास सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार का मारी टक्कर, घायल
खबर

jamshedpur rural accident- गालूडीह के पास सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार का मारी टक्कर, घायल

June 15, 2026
Next Post
jamshedpur lions club : लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन भरत सिंह ने किया ‘‘ज्ञानोदय’’ पीएसटी एवं क्लब ऑफिसर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का भव्य आयोजन, नये पदाधिकारियोंको दी गयी ट्रेनिंग

jamshedpur lions club : लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन भरत सिंह ने किया ‘‘ज्ञानोदय’’ पीएसटी एवं क्लब ऑफिसर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का भव्य आयोजन, नये पदाधिकारियोंको दी गयी ट्रेनिंग

jharkhand med tech innovation day : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ‘मेड टेक इनोवेशन डे’ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ का किया शुभारंभ, बोले – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और एआई ही भविष्य, 745 ‘अबुआ मेडिकल स्टोर’ खोलने की योजना

jharkhand med tech innovation day : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ‘मेड टेक इनोवेशन डे’ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ का किया शुभारंभ, बोले - स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और एआई ही भविष्य, 745 ‘अबुआ मेडिकल स्टोर’ खोलने की योजना

tata steel uisl dengue alert : विश्व डेंगू दिवस पर पलटीमार 3 कार्यशाला में डेंगू की रोकथाम के लिए 350 से अधिक हितधारक एक साथ आए, डेंगू को लेकर तैयार हुई रणनीति

tata steel uisl dengue alert : विश्व डेंगू दिवस पर पलटीमार 3 कार्यशाला में डेंगू की रोकथाम के लिए 350 से अधिक हितधारक एक साथ आए, डेंगू को लेकर तैयार हुई रणनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur police action- टेल्को में महिला से छिनतई, शोर मचाने के बाद पुलिस ने बदमाशों का किया पीछा, खुद को बचाने के लिए बदमाशों ने की फायरिंग, दो को पुलिस ने धर दबोचा, अन्य की गिरफ्तारी के लिए चल रही है छापेमारी

Deoghar nagar nigam- नगर आयुक्त से सकारात्मक वार्ता के बाद निगम के सफाई कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त,सफाई कर्मचारियों के तीनों मांगों को नगर आयुक्त ने माना: संजय मंडल,सांसद डॉ निशिकांत दुबे देंगे सफाई कर्मचारी कल्याण कोष में 25 लाख

jamshedpur rural accident- गालूडीह के पास सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार का मारी टक्कर, घायल

jamshedpur rural bjp-विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार, चाकुलिया व श्यामसुंदरपुर मंडल के कार्यकर्ताओं को दिया गया विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का प्रशिक्षण

jamshedpur police action- नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को पोटका पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur police action- टेल्को में महिला से छिनतई, शोर मचाने के बाद पुलिस ने बदमाशों का किया पीछा, खुद को बचाने के लिए बदमाशों ने की फायरिंग, दो को पुलिस ने धर दबोचा, अन्य की गिरफ्तारी के लिए चल रही है छापेमारी

Deoghar nagar nigam- नगर आयुक्त से सकारात्मक वार्ता के बाद निगम के सफाई कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त,सफाई कर्मचारियों के तीनों मांगों को नगर आयुक्त ने माना: संजय मंडल,सांसद डॉ निशिकांत दुबे देंगे सफाई कर्मचारी कल्याण कोष में 25 लाख

jamshedpur rural accident- गालूडीह के पास सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार का मारी टक्कर, घायल

jamshedpur rural bjp-विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करें : दिनेश कुमार, चाकुलिया व श्यामसुंदरपुर मंडल के कार्यकर्ताओं को दिया गया विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का प्रशिक्षण

jamshedpur police action- नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को पोटका पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल

jharkhand bjp : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बनायी प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की टीम, प्रतुल शाहदेव होंगे मुख्य प्रवक्ता, अभय सिंह को भी मिली जगह

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News