• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 9, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand recruitment : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 62 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र का किया वितरण, मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण

April 21, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लम्बे अर्से बाद आज बड़े पैमाने पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के पद पर नियुक्ति होना राज्य के लिए गर्व का क्षण है. महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी होकर न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. मुझे विश्वास है कि नव-नियुक्त महिलाएं पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास में सरकार द्वारा नियमित नियुक्तियों के साथ-साथ अनुबंध सहित कई तरह से अलग-अलग वर्गों में कर्मियों की नियुक्तियां होती है जो सरकार के कार्यों को गति देने का काम करते हैं, आज की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के इर्द-गिर्द होने वाले विषयों को ध्यान में रखकर की गई है. (नीचे भी पढे़ं)

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत नव नियुक्त बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चयनित नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में अभी भी बड़ी संख्या में बच्चे कुपोषण के शिकार होते हैं. आज के दिन सभी नियुक्त कर्मी मिलकर कुपोषण जैसी गंभीर समस्या को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लें. समाज के भीतर कुपोषण एक श्राप है. (नीचे भी पढे़ं)

राज्य से कुपोषण को समाप्त करना बहुत जरूरी है, यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो यह जीवनभर की चुनौती बन सकती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषण मुक्त झारखंड बनाने में आप सभी नवनियुक्त कर्मियों की जिम्मेदारी बहुत ही अहम होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रदेश एक आदिवासी बहुल राज्य है जहां गरीब, पिछड़े तथा जरूरतमंद लोग रहते हैं. यहां की महिलाओं के अंदर अपनी शारीरिक समस्याओं से संबंधित छोटी-छोटी बातों को नहीं बताने की प्रवृत्ति होती है यही वजह है कि छोटी-छोटी समस्याएं भी कभी-कभी महिलाओं के लिए घातक साबित होती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का निराकरण का जिम्मा अब आप सभी के कंधों पर होगा. (नीचे भी पढे़ं)

स्वस्थ और निरोगी समाज का निर्माण आपके प्रयास पर निर्भर होगी. राज्य में महिलाओं की आवश्यक जरूरतों को उन तक पहुंचाना हम सभी का नैतिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यहां के लोगों के भीतर बौद्धिक विकास में वृद्धि हो इस निमित्त कई कार्य कर रही है. विकास की राह में खड़े अंतिम पायदान के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है. जब हम सभी लोग मिलकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी तत्परता के साथ करेंगे तब निश्चित रूप से इस राज्य की दिशा और दशा बदलते देर नहीं लगेगी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के कई दुर्गम क्षेत्रों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. ऐसे क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पहुँचाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए, मजबूत इच्छाशक्ति से हर बाधा को पार किया जा सकता है और सरकार इस दिशा में आप सभी को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के चेहरे पर मुस्कान हो इसके लिए हम सभी को एक बेहतर वातावरण बनाने की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक स्वस्थ, बेहतर और विकसित समाज की परिकल्पना किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं बल्कि सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाएगा. (नीचे भी पढे़ं)

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय और कनेक्टिविटी बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि जहां समन्वय कमजोर होता है, वहाँ अनियमितताओं की संभावना बढ़ जाती है. विभाग आंगनबाड़ी सेविकाओं, सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के कार्यों का नियमित मूल्यांकन करे तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता और सरकार के कर्मियों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय बहुत ही जरूरी है. बेहतर कनेक्टिविटी बनाकर ही ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में हम अधिक से अधिक योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचा पाएंगे, यही कारण है कि महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से जुड़ी प्रखंड एवं ग्रामीण स्तरीय महिला कर्मियों को मोबाइल फोन एवं टैब प्रदान किए गए हैं ताकि हमेशा कनेक्टिविटी बनी रहे. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज से सभी नव-नियुक्त कर्मी सरकार का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं. आप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ करें. सरकार कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी और भविष्य में और भी सशक्त कार्यक्रम लागू किए जाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके योगदान से झारखण्ड एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा. इस अवसर पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग उमा शंकर सिंह, निदेशक किरण कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 12 नवंबर को, अध्यक्ष और महामंत्री समर्थक हो सकते हैं आमने सामने
खबर

tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 12 नवंबर को, अध्यक्ष और महामंत्री समर्थक हो सकते हैं आमने सामने

November 9, 2026
tata steel zero harm operation : टाटा स्टील में 15 वर्षों में एलटीआइएफआर में 19 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाया मैनेजमेंट का टेंशन, पिछले साल 6 मौतें हुईं, इस साल 6 माह में हो चुकी हैं 6 मौतें

tata steel new venture : टाटा स्टील ने बढ़ाई सब्सिडियरी कंपनी सीपीडीपीएल में हिस्सेदारी, 51 फीसदी बढ़कर हुई 57.5 फीसदी
खबर

tata steel new venture : टाटा स्टील ने बढ़ाई सब्सिडियरी कंपनी सीपीडीपीएल में हिस्सेदारी, 51 फीसदी बढ़कर हुई 57.5 फीसदी

November 9, 2026
Next Post

jamshedpur rural- चाकुलिया हवाई पट्टी के पास हाथी के चपेट में आने से बाल बाल बची छात्रा, गिरकर हुई घायल

Jharkhand ranchi nh accident : रांची-जमशेदपुर एनएच पर ट्रक को बस ने मारी टक्कर, खलासी की मौत, ड्राइवर गंभीर, यात्री भी घायल

Jamshedpur clash : टेल्को थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों पर चापड़ से हमला, दोनों जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती, नाबालिग हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार, पुलिस कर रही है मामले की तहकीकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 12 नवंबर को, अध्यक्ष और महामंत्री समर्थक हो सकते हैं आमने सामने

tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 12 नवंबर को, अध्यक्ष और महामंत्री समर्थक हो सकते हैं आमने सामने

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग गुरुवार 12 नवंबर को आहूत की गयी...

tata steel zero harm operation : टाटा स्टील में 15 वर्षों में एलटीआइएफआर में 19 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाया मैनेजमेंट का टेंशन, पिछले साल 6 मौतें हुईं, इस साल 6 माह में हो चुकी हैं 6 मौतें

tata steel zero harm operation : टाटा स्टील में 15 वर्षों में एलटीआइएफआर में 19 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाया मैनेजमेंट का टेंशन, पिछले साल 6 मौतें हुईं, इस साल 6 माह में हो चुकी हैं 6 मौतें

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के बोर्ड मीटिंग के दौरान निवेशकों के लिए एक प्रेजेंटेशन जारी किया गया है. इसमें कंपनी...

tata steel new venture : टाटा स्टील ने बढ़ाई सब्सिडियरी कंपनी सीपीडीपीएल में हिस्सेदारी, 51 फीसदी बढ़कर हुई 57.5 फीसदी

tata steel new venture : टाटा स्टील ने बढ़ाई सब्सिडियरी कंपनी सीपीडीपीएल में हिस्सेदारी, 51 फीसदी बढ़कर हुई 57.5 फीसदी

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी ''क्रिएटिव पोर्ट डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड'' (सीपीडीपीएल) में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी बढ़ा...

tata steel to control expenses : टाटा स्टील अपनी लागत घटायेगी, 7140 करोड़ करेगी बचत

tata steel to control expenses : टाटा स्टील अपनी लागत घटायेगी, 7140 करोड़ करेगी बचत

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : वैश्विक बाजार में बढ़ती चुनौतियों के बीच टाटा स्टील ने अपनी लागत घटाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने...

adityapur murder : आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास चली गोलियां, एक युवक की मौत, सनसनी, देखिये – video

adityapur murder : आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास चली गोलियां, एक युवक की मौत, सनसनी, देखिये – video

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतबोहनी जुलुमटांड़ पूजा पंडाल के समीप सोमवार देर शाम गोली...

Jamshedpur annkut mahotsav : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट का महाप्रसाद

Jamshedpur annkut mahotsav : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट का महाप्रसाद

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर में अपनी स्थापना की शताब्दी मना चुके जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस...

jharkhand opposition leader : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को लौटाई बुलेटप्रूफ गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा भी उठा चुके हैं सुरक्षा की अनदेखी का मुद्दा

jharkhand opposition leader : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार को लौटाई बुलेटप्रूफ गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा भी उठा चुके हैं सुरक्षा की अनदेखी का मुद्दा

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

रांची : झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार की ओर से ढिलाई बरतने का मुद्दा गर्माता जा...

Jamshedpur rural galudih deepawali : दीपावली को लेकर विद्युत सज्जा से जगमगाया गालूडीह बाजार, रंग-बिरंगी रौशनी से नहाया पूरा इलाका

Jamshedpur rural galudih deepawali : दीपावली को लेकर विद्युत सज्जा से जगमगाया गालूडीह बाजार, रंग-बिरंगी रौशनी से नहाया पूरा इलाका

by Team Sharp Bharat D
November 9, 2026

गालूडीह : दीपावली को लेकर गालूडीह बाजार में उत्सवी रौनक छाई हुई है. पर्व के मद्देनजर दुकानों, प्रतिष्ठानों और प्रमुख...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 12 नवंबर को, अध्यक्ष और महामंत्री समर्थक हो सकते हैं आमने सामने

tata steel zero harm operation : टाटा स्टील में 15 वर्षों में एलटीआइएफआर में 19 प्रतिशत की गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाया मैनेजमेंट का टेंशन, पिछले साल 6 मौतें हुईं, इस साल 6 माह में हो चुकी हैं 6 मौतें

tata steel new venture : टाटा स्टील ने बढ़ाई सब्सिडियरी कंपनी सीपीडीपीएल में हिस्सेदारी, 51 फीसदी बढ़कर हुई 57.5 फीसदी

tata steel to control expenses : टाटा स्टील अपनी लागत घटायेगी, 7140 करोड़ करेगी बचत

adityapur murder : आदित्यपुर में पूजा पंडाल के पास चली गोलियां, एक युवक की मौत, सनसनी, देखिये – video

Jamshedpur annkut mahotsav : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन, डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट का महाप्रसाद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News