गुमला : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने राज्य की सभी शाखाओं के सांगठनिक दौरे की शुरुआत की है. मंच की प्रांतीय इकाई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में फिलहाल 77 शाखाओं के द्वारा जन मानस के लिए उत्कृष्ट सेवा कार्य किए जा रहे हैं. प्रांतीय पदाधिकारियों के एक दल ने सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, चंदवा, लातेहार, चतरा, डालटेनगंज की मंच शाखाओं का भ्रमण किया जहां सभी पदाधिकारियों का पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया गया. विभिन्न जिलों की कार्यकारिणी बैठक में मंच शाखा के कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए सेवा कार्य का विस्तार कैसे हो इसपर मंथन किया गया. मंच की सभी शाखाओं के द्वारा एंबुलेंस, शव वाहिनी,स्थायी प्याऊ संचालन, ऑक्सीजन सिलिंडर वितरण, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रकृति संरक्षण, रक्तदान सहित अन्य सेवा कार्य लगातार किए जा रहे हैं.(नीचे भी पढ़ें)

प्रांत की नई कार्यकारिणी ने सेवा को विस्तार देते हुए सभी शाखाओं को एक नए प्रकल्प पर कार्य करने का आग्रह किया है, जिसमें बताया गया कि मंच के माध्यम से किसी अति पिछड़े ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी जाएं. संभव हो तो एक गांव या विद्यालय को गोद ले कर उनकी सभी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया जाए जिससे उनकी सहायता हो सके. लोहरदगा की बैठक में युवा भवन निर्माण की बात रखी गई और मृत शरीर को रखने हेतु एक डीप फ्रीजर प्रांत के द्वारा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया. प्रांतीय उपाध्यक्ष विक्रम शर्मा ने शाखा विस्तार पर विशेष जोर दिया और भावी कार्यक्रमों की शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढ़ें)

सहायक मंत्री सुमित अग्रवाल ने डाल्टनगंज में होने वाली दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा. प्रांतीय संयोजक जय प्रकाश शर्मा एवं विशाल महलका ने कार्यक्रम कैसे हो, ,उसकी रूप रेखा कैसे तैयार की जाय, इसपर अपने विचार दिये और अपना अनुभव साझा किया. दल में विक्रम शर्मा, सुमित अग्रवाल, जय प्रकाश शर्मा, विशाल महलका, विकास सिंघानिया, राकेश सुलेखा, विमल उदयपुरिया के द्वारा दौरा किया गया. सुमित अग्रवाल, जय प्रकाश शर्मा, विशाल महलका, विकास सिंघानिया, राकेश सुलेखा, विमल उदयपुरिया के द्वारा दौरा किया गया.














