चाकुलिया: झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा शीशमहल, चांडिल डेम में तीन राज्यों का पुलिस पदाधिकारियों का मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर रक्तदान शिविर आयोजन करने एवं प्रतिदिन जरुरत मंदों को सही समय पर निकटतम ब्लड सेंटर से खून उपलब्धता, तथा पुलिस परिवार को आवश्यकतानुसार खून उपलब्ध कराने की सराहना करते हुए पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू, सचिव संतोष महतो ने कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन महतो को पुष्प गुच्छ, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर श्री महतो ने कहा कि यह सम्मान उनका सम्मान नहीं बल्कि समिति के हर सदस्य और पदाधिकारी का सम्मान है. कहा की समिति द्वारा जन सेवा का कार्य आगे भी जारी रहेगा.















