• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 23, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand trade union proud : टाटा वर्कर्स यूनियन को मलेशिया में होने वाले आइएलओ के सम्मेलन में भाग लेने का मिला न्योता, स्वर्गीय वीजी गोपाल और गोपेश्वर के बाद टुन्नु चौधरी को मिलेगा यह बड़ा मौका, बढ़ेगा टाटा कर्मियों का मान

October 23, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु को मलेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आइएलओ) के सम्मेलन में भाग लेने का न्योता मिला है. उनको यह न्योता इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी की ओर से दिया गया है. टाटा वर्कर्स यूनियन के भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल और टेल्को वर्कर्स यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय गोपेश्वर अंतिम बार आइएलओ के सम्मेलन में हिस्सा लिये थे. इसके बाद अब अगर टुन्नु चौधरी सम्मेलन में भाग लेते है तो वे तीसरे अध्यक्ष होंगे, जो इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके संबंध में एक पत्र श्री रेड्डी ने अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु को भेजा है. आइएलओ द्वारा मलेशिया के पुत्राजाया में 3 से 4 नवंबर 2026 तक कार्यस्थल दुर्घटनाओं और बीमारियों की रिकॉर्डिंग व अधिसूचना प्रणाली को मजबूत करने पर दो दिवसीय क्षेत्रीय तकनीकी बैठक आयोजित की जा रही है. इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी के लिए आइएलओ ने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी को आधिकारिक निमंत्रण पत्र भेजा है. (नीचे भी पढ़े)

यह आयोजन आइएलओ जापान मल्टी-बाइलेटरल प्रोग्राम, यूरोपीय संघ (इयू) द्वारा वित्तपोषित मैनेजिंग ए डिसेंट फ्यूचर ऑफ वर्क इन एशिया-पैसिफिक प्रोजेक्ट और मलेशिया के मानव संसाधन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. आइएलओ के उप क्षेत्रीय निदेशक तुओमो पौटियानेन द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2022 में ‘सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण’ को काम के मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता मिलने के बाद, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एशिया प्रशांत क्षेत्र के सदस्य देशों के बीच दुर्घटनाओं और बीमारियों के सटीक आंकड़े जुटाने की प्रणाली को सुदृढ़ करना है. सम्मेलन के दौरान बदलती कार्य-संस्कृति, तकनीकी बदलाव, जलवायु परिवर्तन से जुड़े खतरों, श्रम प्रवास (लेबर माइग्रेशन) और रोजगार के नए स्वरूपों के बीच साक्ष्य-आधारित सुरक्षा नीतियां बनाने पर मंथन किया जाएगा. आइएलओ ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे गये पत्र में कहा है कि इस विषय की तकनीकी जानकारी और अंग्रेजी भाषा में दक्षता रखने वाले एक प्रतिनिधि को नामित करें. इसको देखते हुए इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु को इसके लिए नामित किया है. आइएलओ के पत्र में कहा गया है कि जो प्रतिनिधि इंटक की ओर से मनोनित होंगे, उनकी यात्रा सह दैनिक भत्ते (डीएसए) का खर्च आइएलओ द्वारा वहन किया जाएगा.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jharkhand congress-एसआइआर व मताधिकार की रक्षा को लेकर कांग्रेस ने तेज की आंदोलन की तैयारियां, वोट बचाओ देश बचाओ अभियान 25 से, राज्यभर में 25 नवंबर तक चौपाल व जनजागरण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को किया जाएगा जागरूक
खबर

jamshedpur good news : सोनारी के विशेष दत्तक ग्रहण संस्था में रह रहे एक अनाथ बच्चे को मिले माता पिता, उपायुक्त के माध्यम से पति पत्नी ने गोद लिया अनाथ बच्चा
खबर

jamshedpur good news : सोनारी के विशेष दत्तक ग्रहण संस्था में रह रहे एक अनाथ बच्चे को मिले माता पिता, उपायुक्त के माध्यम से पति पत्नी ने गोद लिया अनाथ बच्चा

October 23, 2026
tata steel canteen issue hot : टाटा स्टील में कैंटीन का मुद्दा गरमाया, यूनियन अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर सहायक सचिव और सीसीएमसी के वाइस चेयरमैन नितेश राज ने दी इस्तीफा की चेतावनी, दिया अल्टीमेटम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के कुलियंक गांव में चार माह से जलमीनार खराब,अबुआ मित्र पर की शिकायत

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के लोगों से की मुलाकात, अभिनंदन

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, काफी अंतराल के बाद होने जा रहा है कैबिनेट की बैठक, कई अहम और लंबित मामले पर लगेगी मुहर

Tata steel Bokaro sustainable initiative : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में सस्टेनेबल खनन और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोसीडिंग पहल की शुरुआत, होगा इलाके के लोगों को लाभ

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के कुलियंक गांव में चार माह से जलमीनार खराब,अबुआ मित्र पर की शिकायत

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के लोगों से की मुलाकात, अभिनंदन

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, काफी अंतराल के बाद होने जा रहा है कैबिनेट की बैठक, कई अहम और लंबित मामले पर लगेगी मुहर

Tata steel Bokaro sustainable initiative : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में सस्टेनेबल खनन और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोसीडिंग पहल की शुरुआत, होगा इलाके के लोगों को लाभ

Jharkhand weather update : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से बारिश के संकेत, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News