• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-सरयू रॉय ने विधानसभा में उठाये सवाल, कहा-दिल्ली में जब 1731 बस्ती को मिल सकता है मालिकाना हक, तो जमशेदपुर के 86 बस्ती को क्यों नहीं, जमशेदपुर के रघुवर राज की अंधेरगर्दी के उठाये सवाल

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची, 8 जनवरी : विधानसभा सत्र के अंतिम दिन वजट पर चर्चा के दौरान जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने पिछली राज्य सरकार के कार्यकाल में सरकार की कार्य पद्धति पर कई सवाल उठाये जिनमें प्रमुख रूप से विकास का झूठा ढिंढोरा पीटना, सूचना जनसंपर्क विभाग में जनसंवाद, सूचना जनसंपर्क विभाग में एजेंसी को 15 प्रतिशत कमीशन कट , महाधिवक्ता प्रकरण, प्राक्कलन घोटाला, लिम्का बुक में रोजगार के नाम पर झूठा रिकार्ड दर्ज कराना आदि संवेदनशील मुद्दों के साथ-साथ जमशेदपुर की 86 बस्तियों को मालिकाना हक देने, सीतारामडेरा थाना में पत्रकारों की पिटाई और कई ऐसे मामले उठाये जिसमें उनका कहना था कि 5 वर्षों में सरकार और उसके अधिकारियों ने जो गोरखधंधा चलाया उसकी जांच हो. सदन में भाजपा के निष्कासित नेता अमरप्रीत सिंह काले के परिवार की जमीन को लेकर की गयी मनमानियों का भी मुद्दा उठाया. सदन में बजट पर धन्यवाद चर्चा में भाग लेने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में विधायक श्री राय ने कहा कि बजट तो सरकारें पेश करती हैं और कामकाज के खर्च, आय-व्यय का ब्यौरा पेश करती है, लेकिन यह भी सुनिश्चित होने चाहिए कि सरकार और उसके अधिकारी कैसे काम करेंगे और उनकी कार्य पद्धति कैसे चलेगी. श्री राय ने सन 2016 से 2019 तक के दौरान दो ऐसे दृष्टांत पेश किये जिसमें उन्होंने बताया कि गृह सचिव ने 2016 में जमशेदपुर के उपायुक्त को सीतारामडेरा थाना में पत्रकारों की पिटाई मामले में जांच के लिए सात बार रिमाइंडर दिया, लेकिन उपायुक्त ने जांच नहीं की. इसी तरह मानगो में एक बस जलाई गई थी जिसकी जांच के लिए डीजीपी ने एसएसपी को आदेश दिया लेकिन उसकी जांच नहीं की गयी. मुख्यमंत्री ने तो अलबत्ता यह कर दिया कि पत्रकारों की पिटाई का मामला जिस दलाली के मुद्दे से जुड़ा था उसके आरोपित व्यक्ति को ही अपना विधायक प्रतिनिधि बना दिया, तो क्या ऐसे ही सरकारें चलतीं हैं. उन्होने महाधिवक्ता के विषय में बताया कि उच्च न्यायालय में खनन विभाग से जुड़े तीन मामलों में विभाग से बिना विमर्श किये और निर्देश प्राप्त किये ही बहस कर दी और उस मुकदमें में सरकार की हार हो गयी. जमशेदपुर में अमरप्रीत सिंह काले के परिवार से जुड़े जमीन के एक मामले में महाधिवक्ता ने गलत बयानी कर प्रशासन से जमाबंदी खारिज करा दी. महाधिवक्ता के इस गैर पेशेवर आचरण (मिस कंडक्ट) की जब मैंने बात उठायी तो बार काउंसिल के अध्यक्ष की हैसियत से उन्होंने एक निंदा प्रस्ताव पास करा दिया. श्री राय ने चुनाव में सीएमओ द्वारा अखबार के मालिकों को डराने धमकाने और सरयू राय के संबंध में कोई खबर प्रकाशित नहीं करने संबंधी दी गयी कथित धमकियों का भी जिक्र किया. श्री राय ने कहा कि अधिकारी संविधान की शपथ लेते है लेकिन वह सत्ताधारियों के यहां घरेलू नौकर बन जाते हैं. श्री राय ने बताया कि ऐसे कई मामले संज्ञान में आये हैं जब अधिकारी विदेश घूम रहे हैं लेकिन हाईकोर्ट में हाजिरी दिखाकर झूठा बिल बनाये हैं. श्री राय ने ऐसे सभी पदाधिकारियों की कार्यशैली और उनसे संबंधित मामलों के बारे में और संपत्ति की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. श्री राय ने जमशेदपुुुर में 86 बस्तियों के मालिकाना हक की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली में जिस तरह 1731 बस्तियों को मालिकाना हक दे दिया उसी तरह झारखंड विधानसभा में ऐसा प्रस्ताव लाकर जमशेदपुर की 86 बस्तियों सहित अन्य क्षेत्रों की बस्तियों को भी मालिकाना हक देने की उन्होंने मांग की. श्री राय ने कहा कि सरकार लोगों से जमीन का शुल्क ले ले जिससे उसे राजस्व की भी प्राप्ति होगी, क्योंकि आज सरकार कह रही है कि खजाना खाली है. इससे सरकार को आय भी हो जाएगी. उन्होंने इस संबंध में यह बात भी उठायी कि पिछली सरकार ने खनन और कोयला का राजस्व सही तरीके से नहीं वसूला, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ. ऐसी लापरवाहियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
12 जनवरी 2018 को प्रांत में एक दिन में 26 हजार लोगों को नौकरी देने के फर्जी दावे को भी उठाते हुए उन्होंने कहा कि लिम्का बुक आफ रिकार्डस में यह आंकड़ा कैसे दर्ज हुआ, जबकि नौकरी पाने वाले लोग घूम फिर कर वापस अपने घर आ गये. स्किल डेबलपमेंट के नाम पर चल रहे और अब तक हुए गोरखधंधे को भी उन्होंने बंद करने की मांग की. सूचना जनसंपर्क विभाग में चलने वाले जनसंवाद केंद्र और एक अयोग्य एजेंसी को बहाल कर सभी विज्ञापनों को 15 प्रतिशत कट जैसे मामले को भी उन्होंने उद्धिृत करते हुए विज्ञापन जारी करने में किये गये भेदभाव और आलोचना करने वाले समाचार पत्रों के विज्ञापन बंद करने आदि के मामले भी उन्होंने उठाये.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
Jamshedpur : मैथिली सम्मान दिवस समारोह का हुआ आयोजन, जेपीएससी में मैथिली को सम्मिलित करने की उठी मांग

Jamshedpur : मैथिली सम्मान दिवस समारोह का हुआ आयोजन, जेपीएससी में मैथिली को सम्मिलित करने की उठी मांग

जमशेदपुर के पीडब्लूडी विभाग के पत्राचार लिपिक के साथ संवेदक ने की मारपीट, देखें वीडियो

jamshedpur-जिस भाजपा नेता को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने थाना हाजत से लेकर निकल गए थे, उस भाजपा नेता ने जमशेदपुर के पीडब्लूडी विभाग के पत्राचार लिपिक को विभाग में घुसकर पीटा, देखे भाजपा नेता की गुंडागर्दी का वीडियो

jamshedpur-जिस भाजपा नेता को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने थाना हाजत से लेकर निकल गए थे, उस भाजपा नेता ने जमशेदपुर के पीडब्लूडी विभाग के पत्राचार लिपिक को विभाग में घुसकर पीटा, देखे भाजपा नेता की गुंडागर्दी का वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News