रांची/जमशेदपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दो दिवसीय झारखंड प्रवास के पहले दिन एनडीए के अन्य घटक दलों के विधायकों और नेताओं के साथ भाजपा कार्यालय रांची में शिष्टाचार मुलाकात की.इस अवसर पर जदयू विधायक सरयू राय भी पहुंचे.श्री नवीन उनसे विशेष आत्मीयता से मिले और भावुक होकर आदर प्रदर्शित किया.(नीचे भी पढ़े)
उल्लेखनीय है कि विधायक सरयू राय नितिन नवीन के पिताजी के घनिष्ठतम मित्रों में थे. इस दौरान पुराने दिनों की यादों को साझा किया. साथ ही साथ झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर चिंतन मनन भी किया.





