रांची : युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने शनिवार को भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की.यह भेंट रांची के लोकभवन (पहले राजभवन) में हुई. श्री शरण ने उन्हें अपने संपादकत्व में प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका युगांतर प्रकृति की एक प्रति भी भेंट की. अंशुल शरण ने पर्यावरण को लेकर उनकी संस्था युगांतर भारती के बैनर तले किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया जिसे उपराष्ट्रपति ने सराहा. श्री शरण ने उन्हें हाल ही में धनबाद में विश्व जल दिवस पर आइएसएम (आइआइटी) धनबाद की तरफ से आयोजित दो दिवसीय सेमिनार के बारे में भी जानकारी दी. गौरतलब है कि झारखंड का राज्यपाल रहते श्री राधाकृष्णन युगांतर भारती के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते रहे हैं.




