रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपनी प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी है. इस कमेटी में 9 प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, 10 प्रदेश मंत्री को शामिल किया गया है. कोल्हान से सरायकेला खरसावां जिले से शैलेंद्र सिंह को एक बार फिर से प्रदेश मंत्री बनाया गया है जबकि पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा से पूर्व सांसद गीता कोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. जमशेदपुर महानगर से सिर्फ पूर्व सांसद आभा महतो को जगह दी गयी है, जिनको प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. नयी कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूरे राज्य में समन्वय बनाने की कोशिश की है. वहीं, जातिगत चेहरा का भी पूरा ख्याल रखा है. रामगढ़ से राकेश प्रसाद, खऊंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, जमशेदपुर से आभा महतो, गढ़वा से बालमुकुंद सहाय, गढ़वा से भानु प्रताप शाही, रांची पूर्वी से डॉ प्रदीप वर्मा, दुमका से सुनील सोरेन, गुमला से मुनेश्वर साहू, चाईबासा से गीता कोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, धनबाद ग्रामीण से गणेश मिश्रा, बोकारो से अमर कुमार बाउरी और पलामू से मनोज सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है. गिरीडीह महानगर से दिलीप वर्मा, सरायकेला खरसावां से शैलेंद्र सिंह, धनबाद महानगर से सरोज सिंह, रांची महानगर से सुनीता सिंह, हजारीबाग से अमरदीप यादव, साहेबगंज से कृष्णा महतो, रांची महानगर से अमित सिंह, लोहरदगा से मनीर उरांव, गिरीडीह से शालिनी बैसखियार को प्रदेश मंत्री बनाया गया है. वहीं, रांची महानगर से दीपक बंका को प्रदेश कोषाध्यक्ष, रांची महानगर के हेमंत दास को प्रदेश कार्यालय मंत्री, रांची महानगर के सूरज गुप्ता चौरसिया को प्रदेश सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है.




